बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने की घटना सामने आ रही है। आग पर काबू पा लिया है। आग से कितने की हानि हुई है। इस बारे में गोदाम मालिक ने जानकारी नहीं दी है।
Meerut News : मेरठ में क्रिकेट बैट के लॉजिस्टिक्स गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Aug 25, 2024 19:33
Aug 25, 2024 19:33
- थाना टीपी नगर क्षेत्र की गुप्ता कॉलोनी में गोदाम
- गोदाम में बनते हैं बच्चों के लिए क्रिकेट बैट
- घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
गोदाम और ऑफिस बना है
मिली जानकारी के अनुसार मेरठ ट्रांसपोर्ट नगर के गुप्ता कॉलोनी रघुकुल विहार में विजय कोचर का नीटको लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड का गोदाम और ऑफिस बना है। गोदाम में बच्चों के क्रिकेट बैट बनाए जाते हैं। शनिवार रात कंपनी मैनेजर नागेश कुमार शर्मा गोदाम बंद करके घर चले गए थे।
सूचना मिली कि गोदाम में आग लग गई
देर रात को उन्हें सूचना मिली कि गोदाम में आग लग गई है। देखते-देखते आग ने पूरे गोदाम को अपने आगोश में ले लिया और विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम में आग की सूचना आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन पर दी।
परतापुर फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए
मौके पर पहुंची परतापुर फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह अपनी पार्टी के साथ गोदाम पर पहुंच गए। सीओ ब्रह्मपुरी प्रमोद कुमार ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने की घटना सामने आ रही है। आग पर काबू पा लिया है। आग से कितने की हानि हुई है। इस बारे में गोदाम मालिक ने जानकारी नहीं दी है।
Also Read
13 Sep 2024 12:30 PM
विनीत हत्याकांड का पुलिस खुलासा करना तो दूर हत्याकांड में कोई सुराग तक नहीं लगा पाई कि दूसरे दिन फिर मिर्जापुर गांव में प्रवेश शर्मा की घर में सोते समय गोली मारकर हत्या और पढ़ें