एक दोस्त घर आने जाने लगा। जिससे उसकी पत्नी की नजदीकियांं बढ़ गईं। दोस्त से पत्नी की नजदीकी का पता चलने पर उसने इसका विरोध किया तो दंपती में विवाद रहने लगा
Meerut News : पति के दोस्त से हुआ इश्क तो पांच बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फुर्र हुई महिला
![पति के दोस्त से हुआ इश्क तो पांच बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फुर्र हुई महिला](https://image.uttarpradeshtimes.com/0103-40586.jpg)
Jul 02, 2024 01:34
Jul 02, 2024 01:34
- मेरठ के थाना कंकरखेड़ा के एक गांव का मामल
- घर पर आने वाले पति के दोस्त से बढ़ी नजदीकी
- बाजार जाने के बहाने महिला पति के दोस्त के साथ लापता
महिला अपने पांच बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग चली गई
मामला थाना कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा हुआ है। जहां पर एक महिला अपने पांच बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग चली गई है। मामले में महिला के पति ने पुलिस को शिकायत की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा के हाईवे स्थित एक गांव निवासी युवक ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी शादी लगभग 10 साल पहले एक महिला से हुई थी। शादी के बाद दोनों के पांच बच्चे हैं।
पत्नी की नजदीकियांं बढ़ गईं
इसी बीच उसका एक दोस्त घर आने जाने लगा। जिससे उसकी पत्नी की नजदीकियांं बढ़ गईं। दोस्त से पत्नी की नजदीकी का पता चलने पर उसने इसका विरोध किया तो दंपती में विवाद रहने लगा। आरोप है कि पत्नी उसको अक्सर ताने देती रहती थी। इससे घर में आए दिन लड़ाई होती रहती थी।
दोस्त पर पत्नी को भागने का आरोप लगाया
युवक ने बताया कि उसकी पत्नी 26 जून को बाजार गई और उसके बाद वापस नहीं लौटी। उसने अपने दोस्त के घर जाकर जब उसका पता किया तो वो भी घर से गायब मिला। पीड़ित पति ने अपने दोस्त पर पत्नी को भागने का आरोप लगाया है। दोस्त और पत्नी दोनों का मोबाइल स्विच आफ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Also Read
![प्याज 50 रुपये और टमाटर 130 रुपये किलो, जानें क्या है वजह प्याज 50 रुपये और टमाटर 130 रुपये किलो, जानें क्या है वजह](https://image.uttarpradeshtimes.com/vegetable-price-hike-4812.jpg)
6 Jul 2024 09:36 PM
नोएडा में इन दिनों सब्जियों के बढ़ते दाम लोगों के लिए चिंता का विषय बन गए हैं। बारिश के मौसम के कारण सब्जियों के दाम में भारी उछाल आया है, जो कि नॉनवेज के दामों से भी ज्यादा हो गए हैं। और पढ़ें