Meerut News : मेरठ में कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां

मेरठ में कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां
UPT | मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र के सराय काजी में कपड़ा फैक्टरी में आग।

May 04, 2024 09:55

मेडिकल थाना क्षेत्र के सराय काजी के हरबंस विहार की है। जहां पर एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग...

May 04, 2024 09:55

Short Highlights
  • मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र के सराय काजी का मामला
  • आग के धुएं से आसपास के क्षेत्र में छाया अंधेरा
  • मौके पर पहुंची दमकल कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा
Meerut Fire : मेरठ में एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। शनिवार को सुबह आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग लगने की घटना मेडिकल थाना क्षेत्र के सराय काजी के हरबंस विहार की है। जहां पर एक कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग पर पानी डालकर उस पर काबू का प्रयास किया। 

तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह से काबू
कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग की लपटें आसपास के मकानों तक पहुंचने लगी तो पुलिस ने लोगों को वहां से हटा दिया। दमकल कर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया। लेकिन तब तक फैक्ट्री में रखा माल राख हो गया था।
मेरठ जिले के सराय काजी गांव के पास स्थित कपड़ा फैक्ट्री में शनिवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने की जानकारी फैक्ट्री के चौकीदार ने मालिक को दी। इसके बाद आसपास के लोगों ने मेडिकल पुलिस और दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी। दमकल ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक फैक्ट्री में रखा लाखों का माल राख हो गया।

अचानक फैक्ट्री के अंदर से धुआं उठने लगा
हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि कपड़ा फैक्ट्री में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। चौकीदार ने बताया कि अचानक फैक्ट्री के अंदर से धुआं उठने लगा। चौकीदार ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। चौकीदार और लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। इससे आग और भड़क गई। इस कारण चौकीदार घबरा गया। उसने फैक्ट्री से बाहर निकलकर इसकी जानकारी अपने मालिक और दमकल विभाग को दी।
 

Also Read

जल्द बदलेगी बागपत की तस्वीर, स्वच्छता ही सेवा अभियान में नागरिक देंगे सहयोग

16 Sep 2024 09:42 PM

बागपत स्वच्छ बागपत,स्वस्थ बागपत : जल्द बदलेगी बागपत की तस्वीर, स्वच्छता ही सेवा अभियान में नागरिक देंगे सहयोग

पखवाड़ा में मुख्यतः तीन गतिविधियां रखी गई हैं। स्वच्छता की भागीदारी, संपूर्ण स्वच्छता, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर में सफाई मित्रों के सम्मान में... और पढ़ें