Meerut News : मेरठ पहुंचे अरुण गोविल बोले, 'पीएम मोदी ने अगर ऐसा कहा है तो कुछ सोचकर ही कहा होगा'

मेरठ पहुंचे अरुण गोविल बोले, 'पीएम मोदी ने अगर ऐसा कहा है तो कुछ सोचकर ही कहा होगा'
UPT | मेरठ हापुड लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल।

May 14, 2024 17:17

मीडिया ने उनसे पूछा किस समीकरण पर वो अपनी जीत का दावा कर रहे हैं इस पर अरुण गोविल ने कहा समीकरण का खेल...

May 14, 2024 17:17

Short Highlights
  • भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण
  • अरुण गोविल मेरठ-हापुड लोकसभा सीट से हैं भाजपा प्रत्याशी
  • मीडिया के सवालों पर उखड़ गए भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल
Meerut : मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल मतदान के बाद सोमवार को मेरठ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से चुनाव में जी जान से जुटने के लिए उनका आभार जताया। भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने कहा कि उनको कुछ जरूरी काम था इस कारण वो मतदान के दूसरे दिन मुंबई चले गए थे। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने बीजेपी नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की।

मेरठ में भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक
अरुण गोविल ने मेरठ में भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव के बाद मेरठ के हालातों पर चर्चा की। इसके बाद अरुण गोविल मीडिया से मुखातिब हुए। मीडिया के सवाल पर अरुण गोविल उखड़ गए। उनको भाजपा नेताओं ने संभाला। मीडिया ने उनसे पूछा किस समीकरण पर वो अपनी जीत का दावा कर रहे हैं इस पर अरुण गोविल ने कहा समीकरण का खेल नहीं जानते हैं। ये काम पार्टी और संगठन का है। लेकिन वो मेरठ में अपनी जीत के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त हैं।

भाजपा को जब तीसरी बार सफलता मिलनी है तो विपक्ष को फेल होना होगा
पीएम मोदी के 400 पार वाले बयान पर अरुण गोविल ने कहा कि अगर उन्होंने ऐसा कहा है तो कुछ सोचकर कहा होगा। पीएम मोदी ऐसे ही कोई बात नहीं कहते हैं। भाजपा को जब तीसरी बार सफलता मिलनी है तो विपक्ष को फेल होना होगा। मतदान के दूसरे दिन मुंबई जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरे पहले के कुछ काम बाकी थे। इसलिए मतदान के दूसरे दिन मुंबई जाना पड़ा था। पार्टी की ओर से दिशा-निर्देश हैं, दिल्ली, बंगाल, चंडीगढ़ में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करुंगा। 

गोविल ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट डाला
बता दें मेरठ में 26 अप्रैल को मतदान था। मतदान के दूसरे दिन ही अरुण गोविल सुबह मुंबई चले गए थे। अरुण गोविल ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट डाला था। इस पोस्ट में उन्होंने बिना किसी का नाम लिए उनके साथ हुए धोखे की बात लिखते हुए दुख ज़ाहिर किया था। पोस्ट वायरल होने के बाद उन्होंने उसको डिलीट कर दिया था। इस पोस्ट के बारे में अरुण गोविल का कहना था कि उनके पोस्ट का राजनीतिक मतलब लगाया जा रहा है। 
 

Also Read

सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

19 Sep 2024 08:42 PM

मेरठ Meerut News : सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें