मेरठ और बागपत के सांसद को मोदी सरकार में मिली जिम्मेदारी : अरुण गोविल बने विदेश मंत्रालय के सदस्य, राजकुमार सांगवान कोल माइंस कमेटी के मेंबर

अरुण गोविल बने विदेश मंत्रालय के सदस्य, राजकुमार सांगवान कोल माइंस कमेटी के मेंबर
UPT | मेरठ सांसद अरुण गोविल और बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान।

Sep 27, 2024 23:36

पश्चिम यूपी के दोनों सांसदों को लोकसभा की समितियों का सदस्य बनाकर भाजपा ने विधानसभा उपचुनाव से पहले बड़ा खेल खेला है। मेरठ सांसद अरुण गोविल को विदेश मंत्रालय कमेटी का सदस्य बनाकर भाजपा ने अरुण गोविल के रामायण श्रीराम के किरदार को भुनाने की कोशिश की है।

Sep 27, 2024 23:36

Short Highlights
  • रालोद सांसद को कमेटी का सदस्य बनाकर भाजपा ने निभाया गठबंधन धर्म
  • मेरठ सांसद अरुण गोविल बने विदेश मंत्रालय समिति के सदस्य 
  • सांसद डॉक्टर राजकुमार सांगवान को मिली कोल माइंस समिति सदस्य की जिम्मेदारी  
Meerut News : केंद्र की मोदी सरकार में मेरठ और बागपत लोकसभा के सांसदों को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। मेरठ से सांसद अरुण गोविल और बागपत से सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान को संसद की समितियों का सदस्य बनाया गया है। इनमें मेरठ के सांसद अरुण गोविल को विदेश मंत्रालय की सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। जबकि बागपत से सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान को कोल माइंस एंड स्टील समिति का सदस्य बनाया है। मेरठ और बागपत के सांसदों को केंद्र की समितियों का सदस्य बनाए जाने पर भाजपाइयों और रालोद कार्यकर्ताओं में हर्ष है। 

भाजपा ने खेला बड़ा दांव
पश्चिम यूपी के दोनों सांसदों को लोकसभा की समितियों का सदस्य बनाकर भाजपा ने विधानसभा उपचुनाव से पहले बड़ा खेल खेला है। मेरठ सांसद अरुण गोविल को विदेश मंत्रालय कमेटी का सदस्य बनाकर भाजपा ने अरुण गोविल के रामायण श्रीराम के किरदार को भुनाने की कोशिश की है।

भाजपा ने अपना गठबंधन का फर्ज निभाया
वहीं दूसरी ओर बागपत लोकसभा सीट से सांसद डॉक्टर राजकुमार सांगवान को कोल माइंस एंड स्टील समिति का सदस्य बनाकर भाजपा ने अपना गठबंधन का फर्ज निभाया है। बता दे इससे पहले मोदी सरकार डॉक्टर राजकुमार सांगवान को लोकसभा की ऐस्टीमेट कमेटी का सदस्य बना चुकी है। डॉक्टर राजकुमार सांगवान लोकसभा में रालोद के नेता सदन हैं।   

Also Read

शानदार साड़ियों और अन्य परिधानों की खूबसूरत प्रदर्शनी ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

27 Sep 2024 11:44 PM

मेरठ यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: शानदार साड़ियों और अन्य परिधानों की खूबसूरत प्रदर्शनी ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे दिन शुक्रवार को आयोजित खादी फैशन शो में उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर की झलक दिखाई दी। इस आयोजन में शानदार साड़ियों और अन्य परिधानों के खूबसूरत प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। और पढ़ें