आरोपी किशोर लड़कों के साथ शारीरिक संबंध बनाता था इसके बाद पोर्न वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करता था। इस संबंध में गांव के पीड़ितों ने थाना सरूरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
Meerut News : किशोरों के साथ कुकर्म के आरोपी अजीत को मेरठ पुलिस ने किया गिरफ्तार
Aug 28, 2024 01:56
Aug 28, 2024 01:56
- गांव में किशोरों से शारीरिक संबंध बनाकर बनाता था पोर्न वीडियो
- मेरठ के थाना सरूरपुर के गांव मैनापुट्ठी का मामला
- पुलिस ने कुकर्म के आरोपी को बरनावा से किया गिरफ्तार
अजीत चोधरी द्वारा गांव के किशोरों के साथ गलत काम करने की जानकारी
थाना सरूरपुर पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम मैनापुट्ठी के एक व्यक्ति अजीत द्वारा गांव के किशोरों के साथ गलत काम करने की जानकारी दी गई थी। इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें बताया गया था कि आरोपी किशोरों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के वीडियो बनाकर उनको ब्लैकमेल करता है।
वीडियो वायरल करने की धमकी के सम्बन्ध में
कुछ ऐसे वीडियों ग्रामीणों के पास होने की जानकारी पुलिस को प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा जांच की गयी। एक महिला नि0 ग्राम मैनापुट्ठी द्वारा बताया गया कि उसके पुत्र व गांव के अन्य छह (तीन-व्यस्क,तीन-अव्यस्क) के साथ गांव के अजीत ने अपने घर में कुकर्म की घटना को अंजाम देकर वीडियो बनाया था। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी के सम्बन्ध में वादिया द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना सरूरपुर मेरठ में पोक्सो अधिनियम के तहत अजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आज थाना सरूरपुर पुलिस द्वारा मुकदमे में नामजद अभियुक्त अजीत उपरोक्त को बरनावा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Also Read
18 Sep 2024 11:06 AM
हाईकोर्ट के आदेश पर बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी। अदालत ने अधिकारियों को कानूनी कार्रवाई जारी रखने को कहा। जिसके बाद दिल्ली स्थित ईडी के जोनल कार्यालय की टीमों ने देशभर में कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी और पढ़ें