Meerut News : उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक वालीवाल कलस्टर में मेरठ जोन ने मारी बाजी

उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक वालीवाल कलस्टर में मेरठ जोन ने मारी बाजी
UPT | उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक वालीवाल कलस्टर प्रतियोगिता में विजयी टीम के साथ मेरठ जोन अपर पुलिस महानिदेशक ध्रुवकांत ठाकुर

Jul 04, 2024 09:01

मेरठ पुलिस लाइन में चली उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक वालीवाल कलस्टर प्रतियोगिता में अधिकांश मुकाबलों में मेरठ जोन प्रथम स्थान पर रहा। एडीजी जोन पुरस्कार देकर खिलाड़ियों को दी बधाई।

Jul 04, 2024 09:01

Short Highlights
  • मेरठ पुलिस लाइन में आयोजित हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
  • प्रदेश के सभी जोन के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में लिया भाग
  • पुरुष और महिला वालीवाल में मेरठ जोन आया प्रथम  
Meerut News : 72वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक वालीवाल कलस्टर (वालीबॉल, सेपक टकरा) (महिला/पुरूष) एवं प्रथम हैण्डबाल कलस्टर(हैण्डबॉल, बास्केटबॉल) (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता-2024 मेरठ के पुुलिस लाइन में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जोन के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर जोन के सभी पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

समस्त टीम मैनेजर/खिलाडी उपस्थित रहे
इस मौके पर मुख्य अतिथि ध्रुवकान्त ठाकुर, अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ, के द्वारा विधिवत समापन घोषित किया गया। इस दौरान नचिकेता झा, आयोजन सचिव एवं पुलिस महानिरीक्षक, मेरठ परिक्षेत्र मेरठ, डा0 विपिन ताडा, सह-आयोजन सचिव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ, आयुष विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर, राघवेन्द्र कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक यातायात/लाइन्स, अनित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, अपराध,  श्रीमती शुचिता सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन्स,  हरपाल सिंह, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाईन मेरठ, अन्य पुलिस अधि0/कर्म0गण एवं समस्त टीम मैनेजर/खिलाडी उपस्थित रहे। 

इस प्रतियोगिता के परिणाम निम्नवत रहे

वालीबाल प्रतियोगिता़ (पुरूष वर्ग)
1-प्रथम स्थान मेरठ जोन ने प्राप्त किया।
2-द्वितीय स्थान बरेली जोन ने प्राप्त किया।
3-तृतीय स्थान प्रयागराज जोन ने प्राप्त किया।

वालीबाल प्रतियोगिता़ (महिला वर्ग)
1.प्रथम स्थान मेरठ जोन ने प्राप्त किया।
2.द्वितीय स्थान प्रयागराज जोन ने प्राप्त किया।
3.तृतीय स्थान बरेली जोन ने प्राप्त किया।

बास्केटबाल प्रतियोगिता़ (पुरूष वर्ग) 
1-प्रथम स्थान मेरठ जोन ने प्राप्त किया।
2-द्वितीय स्थान प्रयागराज जोन ने प्राप्त किया।
3-तृतीय स्थान बरेली जोन ने प्राप्त किया।

बास्केटबाल प्रतियोगिता़ (महिला वर्ग) 
1.प्रथम स्थान मेरठ जोन ने प्राप्त किया।
2.द्वितीय स्थान आगरा जोन ने प्राप्त किया।
3.तृतीय स्थान लखनऊ जोन ने प्राप्त किया।

हैण्डबॉल प्रतियोगिता़ (पुरूष वर्ग)  
1.प्रथम स्थान मेरठ जोन ने प्राप्त किया।
2.द्वितीय स्थान लखनऊ जोन ने प्राप्त किया।
3.तृतीय स्थान बरेली जोन ने प्राप्त किया।

हैण्डबॉल प्रतियोगिता़ (महिला वर्ग) 
1.प्रथम स्थान मेरठ जोन ने प्राप्त किया।
2.द्वितीय स्थान आगरा जोन ने प्राप्त किया।
3.तृतीय स्थान लखनऊ जोन ने प्राप्त किया।

सेपक टकरा प्रतियोगिता (पुरूष वर्ग)
1.प्रथम स्थान पीएसी पश्चिमी जोन ने प्राप्त किया। 
2.द्वितीय स्थान पीएसी मध्य जोन ने प्राप्त किया।

सेपक टकरा प्रतियोगिता (महिला वर्ग)
1.प्रथम स्थान वाराणसी जोन ने प्राप्त किया।
2.द्वितीय स्थान लखनऊ जोन ने प्राप्त किया।

Also Read

प्याज 50 रुपये और टमाटर 130 रुपये किलो, जानें क्या है वजह

6 Jul 2024 09:36 PM

गौतमबुद्ध नगर आसमान छू रहे सब्जियों के दाम : प्याज 50 रुपये और टमाटर 130 रुपये किलो, जानें क्या है वजह

नोएडा में इन दिनों सब्जियों के बढ़ते दाम लोगों के लिए चिंता का विषय बन गए हैं। बारिश के मौसम के कारण सब्जियों के दाम में भारी उछाल आया है, जो कि नॉनवेज के दामों से भी ज्यादा हो गए हैं। और पढ़ें