मेरठ में पिटबुल और रॉटविलर का बच्चों पर अटैक : जिला अस्पताल में रोज लग रहे 100 से अधिक एंटी रेबीज इंजेक्शन

जिला अस्पताल में रोज लग रहे 100 से अधिक एंटी रेबीज इंजेक्शन
UPT | मेरठ में कुत्तों का आतंक।

Sep 17, 2024 23:32

कुत्तों के काटने की घटना से कॉलोनी वासियों में दहशत है। कोई अपने बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहा है। बता दें सूर्यापुरम कॉलोनी में छह महीने पहले कुत्ते के काटने से एक किशोर की मौत हो चुकी है। 

Sep 17, 2024 23:32

Short Highlights
  • मेरठ के सूर्यापुरम कॉलोनी में दो बच्चों पर किया हमला 
  • बच्चे को बचाने आए मामा को भी पिटबुल ने मारी खरोच
  • कॉलोनी में कुत्ते के काटने से हो चुकी है किशोर की मौत
Meerut News : मेरठ में कुत्ता काटने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल में रोज एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए सौ से अधिक लोग पहुंच रहे हैं। अब मेरठ की सूर्यापुरम कॉलोनी में राॅटविलर और पिटबुल ने दो बच्चों पर हमला कर उनको काटकर घायल कर दिया। बच्चे को बचाने के दौरान पिटबुल ने बच्चे के मामा को भी पंजे मारकर घायल किया। दोनों घायल बच्चों का अस्पताल में उपचार कराया है। एक बच्चे के परिजनों ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने कुत्तों को छत पर बंद करा दिया है। कुत्तों के काटने की घटना से कॉलोनी वासियों में दहशत है। कोई अपने बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहा है। बता दें सूर्यापुरम कॉलोनी में छह महीने पहले कुत्ते के काटने से एक किशोर की मौत हो चुकी है। 

कॉलोनी में रहने वाली लेखू के पिटबुल ने वंश पर हमला कर दिया
सूर्यापुरम कॉलोनी निवासी महेश गौतम का सात साल का बेटा वंश अपने मामा राहुल के साथ अपनी चाची दीपा के घर जा रहा था। इस दौरान कॉलोनी में रहने वाली लेखू के पिटबुल ने वंश पर हमला कर दिया। पिटबुल ने बच्चे वंश को काटकर लहूलुहान कर दिया। वंश का मामा राहुल उसको बचाने के लिए आया तो पिटबुल ने उस पर भी हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पिटबुल के हमले से दोनों को बचाया। वंश की मां अर्चना ने पुलिस को डायल-112 कर सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को कॉलोनी के लोगों ने बताया कि पिटबुल को उसके मालिक खुला छोड़ देते हैं। जिससे वह कॉलोनीवासियों पर हमला कर रहा है। पुलिस ने पिटबुल और दो अन्य कुत्तों को छत पर बंधवा दिया।

रॉटविलर ने बच्ची पर किया हमला 
कॉलोनी में एक राॅटविलर कुत्ते ने आठ साल की बच्ची दिशी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। कॉलोनी में रहने वाले सतीश मलिक के यहां उनकी नातिन दिशी आई है। सतीश ने राॅटविलर कुत्ता पाल रखा है। शाम करीब चार बजे दिशी कुत्ते के साथ खेल रही थी। इस दौरान अचानक रॉटविलर ने उसके चेहरे पर हमला कर घायल कर दिया।

हर रोज दर्जनों लोगों को काट रहे कुत्ते 
मेरठ में शहर से लेकर देहात तक आवारा कुत्तों का आतंक है। आवारा और पालतू कुत्ते लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। जिला अस्पताल में कुत्ते काटने पर रोजाना करीब 100 लोग प्रतिदिन एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगवा रहे है।

Also Read

मेरठ में पुलिस मुठभेड़ में दो गोकश गिरफ्तार

19 Sep 2024 10:00 AM

मेरठ Meerut Police Encounter : मेरठ में पुलिस मुठभेड़ में दो गोकश गिरफ्तार

पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग में गोकश मेहराजुद्दीन उर्फ मेहराज पुत्र मौ. रफीक निवासी चमड़ा पैठ गली न0 31 थाना लोहियानगर मेरठ के दायें पैर में गोली लगी और पढ़ें