Weather Update : यूपी के शहरों का गिर रहा तापमान, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

यूपी के शहरों का गिर रहा तापमान, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
UPT | Weather Update

Oct 17, 2024 09:12

आज गुरुवार को मौसम शुष्क की संभावना है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी दिशा से चलने के आसार हैं। अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट व अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी के आसार

Oct 17, 2024 09:12

Short Highlights
  • उत्तर प्रदेश के मौसम में तेजी से आया बदलाव
  • सर्दी और गर्मी से बुखार के मरीजों में इजाफा 
  • पश्चिम से पूरब तक बदले मौसम के हालात
Weather Update : उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। पश्चिम उत्तर प्रदेश से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक तापमान में बदलाव आया है। शहरों का तापमान तेजी से गिरा है। मेरठ, बागपत, लखनऊ और आगरा सहित कई जिलों का तापमान तेजी से गिर रहा है। तापमान गिरने और इससे सर्द गर्म होने से बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़,मथुरा, बदायूं, लखनऊ,  गोरखपुर, कानपुर और बरेली के मौसम में बदलाव आया है। 

ओस से गिरा तापमान
उत्‍तर प्रदेश में रात के समय ओस पड़नी शुरू हो गई है। जिस कारण से मौसम में बदलाव आया है। आसमान में बादल छाए हैं लेकिन अब बारिश की उम्‍मीद नहीं है। सुबह ठंडी हवा की वजह से तापमान में गिरावट आई है। सुबह और रात को ठंड का एहसास हो रहा है। दोपहर में तेज धूप को सहन करना पड़ रहा है। बता दें कि कई शहरों में तापमान तेजी से गिरा है। बदलते मौसम में लोगों को अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ख्‍याल रखना जरुरी है। 

गोरखपुर का आज का मौसम
गोरखपुर में मौसम साफ रहेगा। देवरिया और बस्ती में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

आगरा का मौसम
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज गुरुवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी।

अलीगढ़ मौसम हाल
अलीगढ़ में आसमान साफ होगा और वातावरण में नमी रहेगी। हवा चलेगी और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान है। 

मेरठ मौसम
मेरठ और आसपास के जिलों में बादलों के साथ धूप के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम आद्रता 25 प्रतिशत, अधिकतम आद्रता 50 प्रतिशत का पूर्वानुमान है।

लखनऊ के आसपास मौसम
आज गुरुवार को मौसम शुष्क की संभावना है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी दिशा से चलने के आसार हैं। अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट व अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी के आसार हैं। हवा की गति 18 व न्यूनतम सात किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। कड़ी धूप के साथ आर्द्रता अधिक होने की उम्मीद है।
 

Also Read

करोड़ों में है इसकी कीमत, लेकिन बेचने को तैयार नहीं मालिक, जानिए क्या है खासियत

17 Oct 2024 03:43 PM

मेरठ काजू, बादाम और देसी घी खाता है ये भैंसा : करोड़ों में है इसकी कीमत, लेकिन बेचने को तैयार नहीं मालिक, जानिए क्या है खासियत

मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेला में आकर्षण का केंद्र बना करोड़ों का भैंसा। और पढ़ें