advertisements
advertisements

Weather update : यूपी के कई जिलों में पारा 43 के पार, आज से मौसम में बदलाव

यूपी के कई जिलों में पारा 43 के पार, आज से मौसम में बदलाव
UPT | आज मौसम अपडेट।

May 06, 2024 09:04

गर्म हवा के थपेड़ों से शरीर झुलस रहा है। रविवार को मेरठ का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को छू गया। वहीं कानपुर में तापमान...

May 06, 2024 09:04

Short Highlights
  • गर्म हवा के थपेड़ों को झेलते हुए बीत रहा दिन
  • सुबह 10 बजे से ही सड़कों पर पसर रहा सन्नाटा
  • मेरठ में तापमान 41 डिग्री के पास तो प्रयागराज में 44 डिग्री सेल्सियस 
Meerut : उत्तर प्रदेश में आसमान से आग बरस रही है। कई जिलों में तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच रहा है। मेरठ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को छू रहा है। गर्म हवाा के थपेड़ों को झेलते हुए गर्मी के दिन बीत रहे हैं। हालात ये हैं कि सुबह 10 बजे से ही सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है। पश्चिम यूपी की अपेक्षा पूर्वी यूपी में हालात और खराब हैं। मौसम विभाग की माने तो आज से मौसम में बदलाव के आसार हैं। यानी आज गर्मी से कुछ राहत की उम्मीद है। 

लू की चपेट में उत्तर प्रदेश 
पूरे उत्तर प्रदेश में लू से बुरा हाल है। पूरा यूपी लू की चपेट में हैं। गर्म हवा के थपेड़ों से शरीर झुलस रहा है। रविवार को मेरठ का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस को छू गया। वहीं कानपुर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम बदलने के इंतजार के बीच रविवार का दिन लू और गर्म हवा के थपेड़़ों के बीच निकला।

अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
मेरठ,गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड और आसपास के जिलों में गर्म लू चली। जबकि रूहेलखंड क्षेत्र में तेज गर्म हवा ने लोगों को परेशान किया। प्रयागराज का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा वाराणसी का तापमान 43.8, इटावा का अधिकतम तापमान 42 डिग्री, राजधानी लखनऊ का तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि तापमान में सामान्य से 5.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन की तुलना में रात राहत मिल रही है। रात का तापमान सामान्य से कम बना है। 

आज से बदलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, आज सोमवार से मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज रात पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी के संकेत हैं। सोमवार से मौसम बदलने से कई जिलों में हल्की बूंदाबादी के साथ तेज हवाओं की संभावना है। मेरठ और आसपास के जिलों में आज सोमवार की शुरूआत हल्की ठंडी हवााओं के साथ हुई है। 

Also Read

लू-हीटवेब के दृष्टिगत यूपी के इन जिलों में 20 से 25 मई तक कक्षा आठ तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित

19 May 2024 11:48 PM

मेरठ School Holiday : लू-हीटवेब के दृष्टिगत यूपी के इन जिलों में 20 से 25 मई तक कक्षा आठ तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित

अत्यधिक गर्मी से राहत को लेकर पश्चिमी यूपी के जिलों मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद, शामली और... और पढ़ें