गैंगरेप की सनसनीखेज घटना सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। गैंगरेप की पीड़ित महिला एसएसपी से मिली और मामले में आरोपियों की गिरफ्तार...
Meerut News : ईद की खरीदारी करने जा रही महिला के साथ गैंगरेप, जंगल में फेंककर हुए फरार
Apr 08, 2024 15:56
Apr 08, 2024 15:56
- सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात आई सामने
- तीन युवकों ने चलती कार में किया महिला से गैंगरेप
- महिला ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
युवक अपने दो साथियों के साथ कार से वहां पहुंचा
सरधना थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बताया कि वह ईद की खरीदारी करने के लिए बाजार जा रही थी। जब वो टेंपो के इंतजार में सड़क किनारे खड़ी थी। इसी बीच गांव का एक युवक अपने दो साथियों के साथ कार से वहां पहुंचा। जहां उसने महिला को बाजार छोड़ने की बात कही। पीड़ित महिला का आरोप है कि इसी बीच आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। इसके बाद आरोपी उसे जंगल में ले गए। जहां आरोपियों ने पीड़िता के साथ चलती कार में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। होश आने पर महिला ने आरोपियों की हरकतों का विरोध किया। इस पर आरोपियों ने महिला व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
खिर्वा के जंगल में फेंककर फरार हो गए
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़ित महिला को चलती कार से खिर्वा के जंगल में फेंककर फरार हो गए। घटना की जानकारी पीड़ित महिला ने परिजनों को दी। जानकारी के बाद परिजनों के होश उड़ गए। आज सोमवार को पीड़ित महिला एसएसपी रोहित सिंह साजवान से मिली। पीड़ित महिला का कहना है कि घटना के बाद उसने कंकरखेड़ा थाने पर तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने पीड़िता की पहली पर कोई कार्रवाई नहीं की।
Also Read
19 Sep 2024 08:42 PM
रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें