advertisements
advertisements

Mirzapur News : मिर्जापुर में धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम की जयंती

मिर्जापुर में धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम की जयंती
UPT | कार्यक्रम को संबोध‍ित करते अत‍िथ‍ि

May 10, 2024 00:45

मिर्जापुर में गुरुवार को भगवान विष्णु के छठे अवतार अन्याय के संहारक भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। ब्राह्मणों के आराध्य देव परशुराम की विजयादशमी पर अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान द्वारा विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्‍तों ने...

May 10, 2024 00:45

Mirzapur News : मिर्जापुर में गुरुवार को भगवान विष्णु के छठे अवतार अन्याय के संहारक भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। ब्राह्मणों के आराध्य देव परशुराम की विजयादशमी पर अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान द्वारा विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्‍तों ने भागीदारी करते हुए भगवान परशुराम को माल्‍यार्पण किया। वहीं उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए, संबंंधि‍त जानकारी दी। 

एकजुट होने का आह्वान
कार्यक्रम में पूर्व स्पेशल जुडिशल मजिस्ट्रेट शगोपाल दत्त दुबे ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन अन्याय के विरुद्ध न्याय की पुनर्स्थापना के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने ब्राह्मण समाज से भगवान के आदर्शों पर चलने और एक मजबूत, अन्याय-मुक्त भारत बनाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के अधिकारियों द्वारा भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजन से की गई। पौराणिक विधि-विधान के साथ संस्थान के पुरोहितों ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया।

परशुराम जी के जीवन पर डाला प्रकाश
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. रमेश चंद्र पांडे ने परशुराम के जीवन और गुरु भगवान शिव से प्राप्त आशीर्वाद के बारे में बताया। राष्ट्रीय महामंत्री पंडित सुनील कुमार पांडे ने कहा कि परशुराम का जीवन अध्यात्म और सनातन धर्म की रक्षा के लिए समर्पित था। उन्होंने धरती को 21 बार पापियों से मुक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष पं. जयप्रकाश पांडे ने ब्राह्मण समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ संस्थान द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की जानकारी दी। उन्होंने ब्राह्मणों से कुरीतियों से मुक्त होकर भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सहित संस्थान के कई अन्य पदाधिकारी और सैकड़ों ब्राह्मण जन मौजूद थे।

Also Read

फौजदारी न्यायालय में गर्मी के दिनों में वकीलों को मिले एक हफ्ते की छुट्टी

20 May 2024 09:17 PM

मिर्जापुर Mirzapur News : फौजदारी न्यायालय में गर्मी के दिनों में वकीलों को मिले एक हफ्ते की छुट्टी

फौजदारी न्यायालय खुले होने की वजह से फ़ौजदारी के अधिवक्तागण को छुट्टी नहीं मिल पाती ऐसे में बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष… और पढ़ें