advertisements
advertisements

लोकसभा चुनाव 2024 : राष्ट्रीय समाज पार्टी ने जारी की नई लिस्ट, रॉबर्ट्सगंज सीट से घोषित किया प्रत्याशी

राष्ट्रीय समाज पार्टी ने जारी की नई लिस्ट, रॉबर्ट्सगंज सीट से घोषित किया प्रत्याशी
UPT | शिवपूजन धनगर पाल

May 06, 2024 15:35

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राष्ट्रीय समाज पार्टी की तरफ से प्रत्याशियों को एक और लिस्ट जारी की गई है। राष्ट्रीय समाज पार्टी ने दो उम्मीदवारों की नई लिस्ट...

May 06, 2024 15:35

Sonbhadra News : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राष्ट्रीय समाज पार्टी की तरफ से प्रत्याशियों को एक और लिस्ट जारी की गई है। राष्ट्रीय समाज पार्टी ने दो उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है। राष्ट्रीय समाज पार्टी की इस लिस्ट में रॉबर्ट्सगंज और मिर्जापुर लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। राष्ट्रीय समाज पार्टी ने रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से शिवपूजन धनगर पाल को उम्मीदवार बनाया है, तो वहीं मिर्जापुर सीट से रामधनी गौतम को पार्टी ने टिकट दिया है। राष्ट्रीय समाज पार्टी की तरफ से रविवार को इन दोनो प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई है।

जानिए कौन हैं शिवपूजन
रॉबर्ट्सगंज सीट पर सातवे चरण में 1 जून को चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इस सीट पर बसपा ने धनेश्वर गौतम एड को प्रत्याशी घोषित किया है। हालांकि इस सीट से अभी तक न एनडीए खोल रही पत्ते और न इंडिया गठबंधन कर रही ऐलान, रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर टिकट को लेकर दोनो पार्टियों में संसय बरकरार है। रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से राष्ट्रीय समाज पार्टी से शिवपूजन धनगर पाल को उम्मीदवार बनाया है। मध्य प्रदेश के बरवाड़ी गांव के एक साधारण से चरवाहा परिवार के रहने वाले है। शिवपूजन धनगर पाल मिर्जापुर की छानवे विधानसभा क्षेत्र का एक जाना पहचाना युवा नेतृत्व हैं, जिन्होंने अपने जुझारूपन और संघर्ष के बलबूते समाज में अपनी पहचान कायम की है। राष्ट्रीय समाज पक्ष पार्टी के तहत विधानसभा चुनावों में भागीदारी कर चुके है। शिवपूजन धनगर पाल ने प्रयागराज के प्रयाग इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेनेजमेंट से 2018 में इलेक्ट्रिकल ब्रांच से पोल टेक्निक और 2021 में बी टेक की डिग्री प्राप्त की।

राजनीति में आगमन
वर्ष 2019 से उनका रुझान राजनीति की ओर बढ़ा और वर्ष 2021 में त्रिस्तरीय चुनावों में शिरकत करते हुए शिवपूजन ने प्रथम बार क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में भागीदारी ली। इसके बाद उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री, महाराष्ट्र राज्य विधान परिषद सदस्य और राष्ट्रीय समाज पक्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष महादेव जानकर की विचारधारा से प्रभावित होकर मिर्जापुर की छानवे विधानसभा चुनाव 2022 में हिस्सा लिया, जिसमें 7000 वोट मिले और उपचुनाव 2023 छानबे विधानसभा में भारत में 70 साल राज करने वाली पार्टी कांग्रेस पार्टी को हरा दिया। उन्हें जनता के सहयोग से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस समय को राष्ट्रीय समाज पक्ष पार्टी शिवपूजन धनगर पाल को रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया है।

राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर कुल 13,79,511 मतदाता हैं। इनमें 73,35,05 पुरुष और 64,59,66 महिलाएं हैं। वर्ष 2019 में इस सीट पर 56.11 फीसदी मतदान हुआ था। सोनभद्र जिले में कुल 621 ग्राम पंचायत, 1409 राजस्व गांव, चार तहसील, 10 ब्लॉक और 22 पुलिस स्टेशन हैं। एक नगर पालिका परिषद, और 9 नगर पंचायत है। यहां की कुल आबादी करीब 20 लाख बताई जा रही है। रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पांच विधानसभा से बनी है, जिसमे रॉबर्ट्सगंज, ओबरा (SC), दुद्धी (SC) घोरावल, और चकिया (SC) आती हैं। इसमें चकिया विधानसभा सीट चंदौली जिले में है, और बाकी चारों विधानसभाएं सोनभद्र जिले का हिस्सा है। रॉबर्ट्सगंज में बीजेपी बहुत मजबूत स्थिति में है। यहां के सभी पांचों विधानसभा में बीजेपी का कब्जा है।

Also Read

नहाने गए किशोर की तालाब में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

20 May 2024 01:34 AM

सोनभद्र Sonbhadra news : नहाने गए किशोर की तालाब में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

रॉबर्ट्सगंज के पंवर गांव में रिश्तेदारी में आए एक किशोर की रविवार को तालाब में डूबने से मौत हो गयी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने... और पढ़ें