Sonbhadra News : रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौराहे पर सर्व समाज के लोगों ने किया चक्का जाम, युवक की पिटाई के मामले में कार्रवाई की मांग

रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौराहे पर सर्व समाज के लोगों ने किया चक्का जाम, युवक की पिटाई के मामले में कार्रवाई की मांग
UPT | सर्व समाज के लोगों ने किया चक्का जाम

Jul 08, 2024 00:21

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ऊंचडीह वायरल वीडियो मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यवाही के लिए लिये समय के बीत जाने के बावजूद ना तो आरोपियों पर मुकदमे की धारा बढ़ाई गई...

Jul 08, 2024 00:21

Sonbhadra News : रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ऊंचडीह वायरल वीडियो मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यवाही के लिए लिये समय के बीत जाने के बावजूद ना तो आरोपियों पर मुकदमे की धारा बढ़ाई गई और ना ही सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। नाराज़ सर्व समाज के लोगों ने शनिवार को स्वर्ण जयंती चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम करते हुए अमितेश को न्याय दो की आवाज बुलंद किया। 

एसपी का किया जाएगा घेराव
विरोध प्रदर्शन में पहुंचे पूर्वांचल नव निर्माण मंच के पूर्व उपाध्यक्ष  गिरीश पाण्डेय ने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि 24 घंटे में दर्ज मुकदमे में हत्या के प्रयास की धारा-307 नहीं बढ़ाया जाता है तो सोनभद्र पुलिस अधीक्षक का घेराव किया जाएगा।

धारा- 307 नहीं लगाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण और चिंता का विषय
गिरीश पाण्डेय ने कहा कि वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि आरोपी पीड़ित लड़के को इस कदर पीट रहे हैं कि उसकी जान ले लेंगे। इसके बावजूद पुलिस द्वारा धारा- 307 नहीं लगाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण और चिंता का विषय है। प्रदर्शन में शामिल समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सत्यम पाण्डेय ने घटना को अमानवीय बताते हुए कहा कि यदि ऐसी घटना किसी दलित के साथ हुई होती तो अबतक उसका घर गिरा दिया गया होता।

अमितेश को न्याय देने की मांग
युवा राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश सचिव विवेक चौबे ने घटना की निंदा करते हुए जिला प्रशासन से अमितेश को न्याय देने की मांग किया।  दिन भर चले प्रदर्शन और घंटों चक्का जाम के बाद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं सीओ चारु चतुर्वेदी तथा अपर जिलाधिकारी सोनभद्र के द्वारा दो दिन में कारवाई पूरी करने के आश्वासन पर प्रदर्शन एवं जाम समाप्त हुआ।

ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष राम सेवक पटेल, राजा पाण्डेय, उत्कर्ष पाण्डेय, आशुतोष चतुर्वेदी, दीपक चौबे, अनुराग पाण्डेय, भानु तिवारी, संतोष पाण्डेय, मनीष तिवारी, आनंद शुक्ला,मदन मिश्रा, सोनू पाण्डेय, अतुल पाण्डेय, शिवम सिंह, विवेक पटेल, पिंटू पटेल, सोनू विश्वकर्मा, अभिषेक चौबे, जय प्रकास चौबे, नागेंद्र राय, अभिषेक चौबे, शुभम पाण्डेय सहित सैकड़ों की संख्या में राजनीतिक दलों एवं समाज के सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे

Also Read

भाजपा के राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने बसपा-कांग्रेस पर भी साधा निशाना

4 Oct 2024 09:09 PM

मिर्जापुर सपा सरकार में दंगों का प्रदेश बन गया था यूपी : भाजपा के राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने बसपा-कांग्रेस पर भी साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने मिर्जापुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा), कांग्रेस, और बहुजन समाज पार्टी पर तीखा हमला किया। और पढ़ें