advertisements
advertisements

लोकसभा चुनाव 2024 : सपा प्रत्याशी ने लिखा मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र, डीएम को हटाने की मांग

सपा प्रत्याशी ने लिखा मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र, डीएम को हटाने की मांग
UPT | सपा प्रत्याशी द्वारा लिखा गया पत्र

May 05, 2024 18:23

मिर्जापुर लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार राजेन्द्र एस बिंद ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को हटाने की मांग की है...

May 05, 2024 18:23

Mirzapur News (Santosh Gupta) : मिर्जापुर लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार राजेन्द्र एस बिंद ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को हटाने की मांग की है। डीएम को हटाने की मांग का यह पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। आरोप है कि डीएम प्रियंका निरंजन के रहते यहां निष्पक्ष चुनाव नही हो सकता। 
 
डीएम प्रियंका रंजन के रहते निष्पक्ष चुनाव ना होने का लगाया आरोप
मिर्जापुर से सपा पार्टी के उम्मीदवार आरएस बिंद ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर जिलाधिकारी प्रिंयका रंजन को हटाने की मांग की है। लिखे गए पत्र में उन्होने आरोप लगाया कि डीएम प्रियंका निरंजन के रहते मिर्जापुर में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकता है। वहीं पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल की दूर की रिश्तेदार होने के चलते मिर्जापुर में पोस्टिंग मिली है।

सपा प्रत्याशी का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल
सपा प्रत्याशी द्वारा पत्र में बताया गया है कि इससे पहले 2017 से 2020 तक प्रियंका रंजन मिर्जापुर सीडीओ रह चुकी है। आरोप लगाया कि अनुप्रिया पटेल को जिताने के उद्देश्य से मिर्जापुर में प्रियंका निरंजन की पोस्टिंग कराई गई है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के रहते यहां पर निष्पक्ष चुनाव नही हो सकता है। वहीं इस पत्र की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Also Read

नहाने गए किशोर की तालाब में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

20 May 2024 01:34 AM

सोनभद्र Sonbhadra news : नहाने गए किशोर की तालाब में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

रॉबर्ट्सगंज के पंवर गांव में रिश्तेदारी में आए एक किशोर की रविवार को तालाब में डूबने से मौत हो गयी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने... और पढ़ें