Mirzapur News : यूपी के मंत्री ने कहा- राज्य में होगा कानून का राज, जरूरत पड़ी तो नया नियम बनाएंगे

यूपी के मंत्री ने कहा- राज्य में होगा कानून का राज, जरूरत पड़ी तो नया नियम बनाएंगे
UPT | मीडियाकर्मियों से बात करते यूपी के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर।

Sep 04, 2024 18:17

जिला कार्यालय पर बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपना संगठन वर्ष महापर्व की तरह मान रही है। यह एक अच्छा अवसर होता है। पार्टी का विस्तार करना और नए लोगों को पार्टी के साथ जोड़ना। 2 तारीख से इसकी शुरुआत...

Sep 04, 2024 18:17

Mirzapur News : उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रम एवं सेवायोजन अनिल राजभर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज स्थापित करने के लिए जो भी करना पड़ेगा, हम करेंगे। सुप्रीम कोर्ट के बुलडोजर एक्शन पर कहा कि अगर कानून बदलना पड़ेगा तो कानून भी बदला जाएगा। 

यूपी को दो करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य
जिला कार्यालय पर बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपना संगठन वर्ष महापर्व की तरह मान रही है। यह एक अच्छा अवसर होता है। पार्टी का विस्तार करना और नए लोगों को पार्टी के साथ जोड़ना। 2 तारीख से इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनने के साथ शुरू हो गई है। अच्छा परिणाम भी सामने आया कि कुछ ही घंटे में 60 लाख सदस्य बन गए। उत्तर प्रदेश को 2 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है। मुझे पूरा यकीन है कि पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए अप नया रिकार्ड बनाने जा रही है। 

दुनिया में हो रही योगी की प्रशंसा
बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अखिलेश यादव के बयान पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार के लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए जो प्रयास किए हैं, उसकी भी प्रशंसा की है। परंतु, यह शायद अखिलेश यादव को सुनाई या दिखाई नहीं दिया होगा। आज योगी सरकार की प्रशंसा देश ही नहीं, पूरी दुनिया के अंदर हो रही है।
 
हम कोर्ट का सम्मान​ करते हैं
हम न्यायालय के आदेशों का सम्मान करते हैं और उनका पालन करेंगे। लेकिन, यूपी सरकार ने हमेशा स्पष्ट किया है कि यहां कानून का राज स्थापित करने के लिए माफिया, गुंडागर्दी को खत्म करने के लिए हमें जो भी करना पड़ेगा, करेंगे। जरूरत पड़ी तो नया कानून भी बनाएंगे। हम न्यायालय का बहुत आदर करते हैं। मुख्यमंत्री का स्पष्ट बयान है उसका सरकार अक्षरत: पालन करेगी।

Also Read

ससुर ने 20 लाख रुपये देकर कराई थी हत्या, बेटी के प्रेम विवाह से था नाखुश

16 Sep 2024 08:26 PM

सोनभद्र युवक की हत्या का खुलासा: ससुर ने 20 लाख रुपये देकर कराई थी हत्या, बेटी के प्रेम विवाह से था नाखुश

सोनभद्र पुलिस ने 10 सितंबर को हुई एक युवक की हत्या का खुलासा किया है। एडिशनल एसपी ने बताया कि युवक की हत्या उसके ससुर ने ही 20 लाख की सुपारी देकर कराई थी, जो उनकी लव मैरिज से खुश नहीं था। और पढ़ें