advertisements
advertisements

Bijnor News : 33 घंटे मौत से लड़ने के बाद तोड़ा शिक्षिका ने दम, एकतरफा प्यार का था मामला, गिरफ्तार

33 घंटे मौत से लड़ने के बाद तोड़ा शिक्षिका ने दम, एकतरफा प्यार का था मामला, गिरफ्तार
UPT | घायल शिक्षिका और छात्र

May 06, 2024 15:19

शिक्षिका के शरीर में गोली इस तरह फंसी थी कि ऑपरेशन होने के बाद भी गोली को निकाला नहीं जा सका था। उस शिक्षिका का कसूर इतना था कि एकतरफा प्यार करने वाले अपने ही छात्र का प्रपोज स्वीकार नहीं किया था।

May 06, 2024 15:19

Bijnor News : बिजनौर में सोमवार को गोली लगी शिक्षिका ने 32 घंटे 51 मिनट तड़पने के बाद दम तोड़ दिया है। डॉक्टर ने घायल शिक्षिका बच्चे की बहुत कोशिश की मगर उससे बचा नहीं पाएं। शिक्षिका के शरीर में गोली इस तरह फंसी थी कि ऑपरेशन होने के बाद भी गोली को निकाला नहीं जा सका था। उस शिक्षिका का कसूर इतना था कि एकतरफा प्यार करने वाले अपने ही छात्र का प्रपोज स्वीकार नहीं किया था।

यह है पूरा मामला
बिजनौर में शुक्रवार को 25 वर्षीय युवती कंप्यूटर सेंटर में विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए पहुंची थी। तभी कुछ ही देर बाद कक्षा में घुसे छात्र प्रशांत निवासी शादीपुर ने तमंचे से गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। शिक्षिका को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया था। शिक्षिका के शरीर में गोली इस तरह फंसी थी कि ऑपरेशन होने के बाद भी गोली को निकाला नहीं जा सका था। इलाज के दौरान खून बहना तो बंद हो गया था, मगर गोली को नहीं निकाला जा सका था। करीब 32 घंटे 51 मिनट तड़पने के बाद दम तोड़ दिया। 

एक तरफा प्यार की मिली सजा 
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कंप्यूटर सेंटर में कोर्स करने के पहुंचा था, जिसका कोर्स साल 2022 में पूरा हो गया। इसी बीच वह शिक्षिका से एकतरफा प्यार करने लगा था। कई बार उसने प्रपोज किया, मगर हर बार शिक्षिका मना कर देती थी। उसने बताया कि वारदात में प्रयुक्त तमंचा चार साल पहले युवक रचित से खरीदा था। पुलिस आरोपी प्रशांत के पिता लवकुश को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

हत्या की धाराओं में केस दर्ज
आरोपी पर कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले की धाराओं में मामला दर्ज किया है। दरअसल, जब आरेपी को गिरफ्तार किया गया था तब पीडिया जिंदा और अस्पताल में भर्ती थी। अब शिक्षिका की मौक के बाद पुलिस जानलेवा हमले के केस को हत्या की धारा में तरमीम करेगी। शिक्षिका को गोली मारने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Also Read

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन, नगरपालिका के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

19 May 2024 07:39 PM

रामपुर रामपुर न्यूज : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन, नगरपालिका के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

नगरपालिका के खिलाफ रविववार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की व्यापारियों के साथ एक बैठक का आयोजन मिस्टन गंज... और पढ़ें