Moradabad News : भाजपा ने उपचुनाव में कुंदरकी सीट पर फिर ठाकुर रामवीर सिंह को उम्मीदवार बनाया 

भाजपा ने उपचुनाव में कुंदरकी सीट पर फिर ठाकुर रामवीर सिंह को उम्मीदवार बनाया 
UPT | कुंदरकी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार ठाकुर रामवीर सिंह।

Oct 24, 2024 13:03

उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसमें एक विधानसभा सीट मुरादाबाद की कुंदरकी भी है। इस पर गुरुवार को भाजपा ने फिर से अपना भरोसा जताते हुआ चौथी बार ठाकुर रामवीर सिंह को उम्मीदवार बनाया...

Oct 24, 2024 13:03

Moradabad News : उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसमें एक विधानसभा सीट मुरादाबाद की कुंदरकी भी है। इस पर गुरुवार को भाजपा ने फिर से अपना भरोसा जताते हुआ चौथी बार ठाकुर रामवीर सिंह को उम्मीदवार बनाया है। 

तीन दशक से बीजेपी में सक्रिय हैं रामवीर
रामवीर सिंह तीन दर्शकों से भाजपा में सक्रिय हैं। साल 2012 और 2017 में भी कुंदरकी विधानसभा सीट से चुनवा लड़ चुके हैं। साल 2017 में 10,281 वोट से हार गए थे। दोनों बार वह दूसरे नंबर पर रहे थे। यह सीट जिया उर रहमान बर्क के संभल से सांसद चुने जाने के बाद खाली हो गई थी। 

सपा ने घोषित नहीं किए प्रत्याशी
कुंदरकी विधानसभा सीट पर अभी तक सपा ने अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। ठाकुर रामवीर सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद राजनीतिक पार्टियों में हलचल तेज हो गई है।

Also Read

नगीना सांसद बोले-मैं हमेशा मुसलमानों के साथ रहा, उनके लिए लड़ा हूं

24 Oct 2024 08:20 PM

मुरादाबाद मुरादाबाद में चंद्रशेखर रावण : नगीना सांसद बोले-मैं हमेशा मुसलमानों के साथ रहा, उनके लिए लड़ा हूं

उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर उपचुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। सभी पार्टियां अपने वोटबैंक को साधने में जुट गई हैं और पढ़ें