Moradabad News : पुलिस ने महिला के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने महिला के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
UPT | मौके पर पुलिस

Sep 24, 2024 21:26

मुरादाबाद में मूंढापांडे थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में पुलिस ने 17 दिन बाद कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता ने...

Sep 24, 2024 21:26

Moradabad News : मुरादाबाद में मूंढापांडे थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में पुलिस ने 17 दिन बाद कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता ने दहेज उत्पीड़न में महिला की हत्या कर शव ठिकाने लगाने और साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाया था। मामले में डीआईजी के आदेश पर पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। 

दहेज के लिए हत्या का आरोप
जानकारी के अनुसार, कुंदरकी थाना क्षेत्र के डींगरपुर रोड निवासी नफीस अहमद सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं। उन्होंने अपनी 35 वर्षीय बेटी अंजुम बी की शादी 11 साल पहले मूंढापांडे के ककरघटा निवासी इमदाद हुसैन के साथ की थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज के लिए अंजुम बी को प्रताड़ित करते थे। महिला के पिता ने उसके पति को एक कार खरीदकर दी थी। इसके बाद भी उसका लालच खत्म नहीं हुआ। आरोपी ने अंजुम पर दबाव बनाया कि वह अपने मायके से 10 लाख रुपये लेकर आए। विरोध करने पर मारपीट करता था। पिता नफीस का आरोप है कि सात सितंबर की सुबह इमदाद, उसके पिता शाहिद हुसैन, भाई सद्दाम हुसैन, दिलशाद और इस्तेकार ने अंजुम की हत्या कर दी। 

पीड़ित ने लगाई थी डीआईजी से न्याय की गुहार 
सूचना पर नफीस और उनके परिवार के लोग पहुंचे तो सुसरालियों ने उन्हें धमकी देकर भगा दिया और शव दफन कर दिया। नफीस ने मामले की शिकायत मूंढापांडे थाने पहुंचकर की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब पीड़ित ने डीआईजी मुनिराज से न्याय की गुहार लगाई थी। डीआईजी के आदेश पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी पुलिस मामले की जांच कर रही थी। मंगलवार को महिला की मौत के 17 दिन बाद पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  

महिला के गले पर थे चोट के निशान
बेटी की मौत की जानकारी मिलने पर नफीस अहमद अपने परिवार के लोगों के साथ ककरघटा पहुंचे थे। तब उन्होंने अंजुम का शव फर्श पर पड़ा मिला था। उन्होंने अंजुम के गले में चोट के निशान होने की बात कही थी। मायके वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा था, लेकिन ससुरालियों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। अंजुम के तीन बच्चे फरहान, नविता और अफजाल है। वहीं इस मामले में एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि महिला की मौत के बाद ससुरालियों ने बिना पोस्टमार्टम कराये ही शव दफना दिया था। मृतका के पिता ने दहेज उत्पीड़न में हत्या व साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाया था। उन्होंने पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किराया था। मामले की जांच की जा रही है। मंगलवार को शव को कब्र निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद ही मौत के स्पष्ट कारण की पुष्टि हो पाएगी।

Also Read

जियाउर्रहमान बर्क बोले- किसानों ने कुर्बानियां देकर कानून को खत्म कराया

25 Sep 2024 07:43 PM

संभल कंगना रनौत के बयान पर पलटवार : जियाउर्रहमान बर्क बोले- किसानों ने कुर्बानियां देकर कानून को खत्म कराया

भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयानों के चलते चर्चा में है। कंगना के बयान के बाद यूपी में फिर बवाल छिड़ गया है। यूपी सियासत एक बार फिर गर्मा गई और पढ़ें