मुरादाबाद में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बड़ा बयान : बहराइच हिंसा का एनकाउंटर फर्जी, सरकार पर उठाए सवाल

 बहराइच हिंसा का एनकाउंटर फर्जी, सरकार पर उठाए सवाल
UPT | कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

Oct 17, 2024 23:04

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बहराइच में हाल ही में हुई हिंसा के बाद हुए एनकाउंटर को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि यह एनकाउंटर पहले से योजनाबद्ध तरीके से किया गया है...

Oct 17, 2024 23:04

Moradabad News : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बहराइच में हाल ही में हुई हिंसा के बाद हुए एनकाउंटर को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि यह एनकाउंटर पहले से योजनाबद्ध तरीके से किया गया है, चाहे वह मंगेश यादव का मामला हो या अजीत प्रताप सिंह का। उनका आरोप है कि सरकार अपनी विफलताओं और कमियों को छिपाने के लिए इस तरह के फर्जी एनकाउंटर करा रही है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि यह सरकार पूरी तरह से फेल है। सरकार ने किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं की और केवल दंगा कराना और फर्जी एनकाउंटर करना इसका मुख्य कार्य बन गया है।

भाजपा को पूरी 10 सीटों पर हराएंगे
इस दौरान अजय राय ने उपचुनावों के संदर्भ में भी बातें की जहां उन्होंने कहा कि कांग्रेस मिलकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दसों सीटों पर हराएगी। वे मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा में कांग्रेस के 'संविधान बचाओ' कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जहां उन्होंने समर्थकों को संबोधित किया।



एकजुट होकर काम करने की है जरूरत
उन्होंने आगे कहा कि हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। हमारी आवाज को सुनने का समय आ गया है और हम लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझेंगे।

Also Read