advertisements
advertisements

Rampur News :  हिन्दू समाज के लोगों ने पलायन के पोस्टर लगाए, ग्रामीणों ने सख्त कार्रवाई की मांग की​​​​​​​

हिन्दू समाज के लोगों ने पलायन के पोस्टर लगाए, ग्रामीणों ने सख्त कार्रवाई की मांग की​​​​​​​
UPT | हिन्दू समाज के लोग

May 05, 2024 21:38

रामपुर का स्वर क्षेत्र का गांव है। यह मुस्लिम बाहुल्य गांव है। गांव के ही व्यक्ति दिनेश का आरोप है कि पास के ही रिजवान से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी। गांव में रिजवान नाम के व्यक्ति उनके घर में घुस गए ...

May 05, 2024 21:38

Rampur News : स्वार इलाके के घोसी पूरा पट्टी में हिन्दू समाज के लोगों ने पलायन के पोस्टर लगाए। दरअसल गांव के ही दूसरे समाज के एक व्यक्ति से मारपीट होने के बाद गांव के कुछ हिंदू समाज के लोगों ने पलायन के पोस्टर लगा दिए। इसके बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और पुलिस प्रशासन के कार्रवाई के आश्वासन के बाद गांव के लोग मान गए और पलायन की बात से मना करने लगे।

ग्रामीणों ने पलायन की धमकी दी
रामपुर का स्वर क्षेत्र का गांव है। यह मुस्लिम बाहुल्य गांव है। गांव के ही व्यक्ति दिनेश का आरोप है कि पास के ही रिजवान से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी। गांव में रिजवान नाम के व्यक्ति उनके घर में घुस गए और उनसे मारपीट की। इसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पलायन की धमकी दे दी। इसके बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और कार्यवाही का आश्वासन दिया।

दो पक्षों में हुआ था झगड़ा
मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया 30 मार्च को गांव में दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद मेडिकल कराया गया था। मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। पीड़ित पक्ष को ये लगा कि आपेक्षित कार्यवाही नहीं की जा रही है। आज सीओ वहां गए और पुलिस की कार्यवाही से अवगत कराया गया। अब पीड़ित पक्ष पूरी तरह संतुष्ट है।

Also Read

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन, नगरपालिका के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

19 May 2024 07:39 PM

रामपुर रामपुर न्यूज : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन, नगरपालिका के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

नगरपालिका के खिलाफ रविववार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की व्यापारियों के साथ एक बैठक का आयोजन मिस्टन गंज... और पढ़ें