advertisements
advertisements

Rampur News : पंडित श्याम बिहारी मिश्रा की मनाई गई जयंती, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के थे संस्थापक

पंडित श्याम बिहारी मिश्रा की मनाई गई जयंती, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के थे संस्थापक
UPT | पंडित श्याम बिहारी मिश्रा की जयंती मनाई गई

May 08, 2024 20:00

उन्होंने ही मात्र 11 साथियों सहित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बुनियाद डाली थी और वह व्यापारियों  के मसीहा थे जोकि चार बार लोकसभा में सांसद रहे और व्यापारियों की आवाज उठाने के लिए सांसद बने...

May 08, 2024 20:00

Rampur News : बुधवार को चंपा कुमारी धर्मशाला सफदर गंज में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक पंडित श्याम बिहारी मिश्रा की जयंती मनाई गई और उनको याद किया गया।

लोकसभा के पटल पर भी मुखर रहे
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं रामपुर जिला अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा  ने कहा कि व्यापारियों के हृदय सम्राट पंडित श्याम बिहारी मिश्रा की आज 86 वीं जयंती पूरे भारत में मनाई जा रही है। पंडित श्याम बिहारी मिश्रा आजीवन भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर आसीन रहे। उन्होंने ही मात्र 11 साथियों सहित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बुनियाद डाली थी और वह व्यापारियों  के मसीहा थे जोकि चार बार लोकसभा में सांसद रहे और व्यापारियों की आवाज उठाने के लिए सांसद बने। बीजेपी की सरकार और पार्टी लाइन के विपरीत जाकर भी काले कानून आवश्यक वस्तु अधिनियम 3/7 के खिलाफ लोकसभा के पटल पर भी मुखर रहे और तब तक खामोश नहीं बैठे की जब तक वह कानून खत्म नहीं हुआ।

पेड़ की जड़ें पूरे भारत में फैल चुकी है
 51 साल पहले जो पौधा पंडित श्याम बिहारी मिश्रा द्वारा लगाया गया। उत्तर प्रदेश प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नाम से वो पौधा आज पूरे भारत में बहुत बड़े बरगद के पेड़ के रूप में हम व्यापारियों को निरन्तर छाया प्रदान कर रहा है। इस पेड़ की जड़ें पूरे भारत में फैल चुकी हैं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल भारत का सबसे बड़ा व्यापार मंडल है, जिसको 51 साल हो चुके हैं। व्यापार मंडल के नाम पर आज अनेकों छदम संगठन व्यापारियों की एकता की शक्ति को विभाजित करने को निरन्तर उद्यत हैं। यह व्यापारी समाज के लिए बहुत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। आज हम सभी व्यापारियों से यही कहना चाहते हैं व्यापार मंडल के संस्थापक व्यापारी शिरोमणि पंडित श्याम बिहारी मिश्रा ने व्यापारियों की लिए जो कुर्बानी दी है और जो मार्ग हमें दिखाया है। आज सभी व्यापारियों को इसको याद दिलाते हैं और संकल्प लेते हैं कि हम सभी इनके मार्गदर्शन को आदर्श मानते हुए व्यापारियों की सेवा मरते दम तक करते रहने का प्रण लेते हैं।

ये लोग रहे मौजूद
जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, जिला महामंत्री शाहिद शमसी, मीडिया प्रभारी हारिस शमसी, अनिल अरोड़ा, फैसल हबीब, शाकेब अहमद, सऊद शम्सी, अत्ताउल्लाह खान, प्रदीप खंडेलवाल, मुकेश आर्या, जगन्नाथ चावला, पंकज बांगा आदि मौजूद रहे।

Also Read

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन, नगरपालिका के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

19 May 2024 07:39 PM

रामपुर रामपुर न्यूज : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन, नगरपालिका के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

नगरपालिका के खिलाफ रविववार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की व्यापारियों के साथ एक बैठक का आयोजन मिस्टन गंज... और पढ़ें