advertisements
advertisements

Rampur News : संकल्प शाखा के अध्यक्ष बने सजल अग्रवाल, सचिव और कोषाध्यक्ष भी चार्टर्ड अकाउंटेंट

संकल्प शाखा के अध्यक्ष बने सजल अग्रवाल, सचिव और कोषाध्यक्ष भी चार्टर्ड अकाउंटेंट
UPT | संकल्प शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारी शपथ ग्रहण करते हुए।

May 06, 2024 17:18

गांधी समाधि स्थित एक होटल में संकल्प शाखा का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भारत विकास परिषद के प्रांतीय अधिकारी मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी में ही शाखा की नवनिर्वाचित...

May 06, 2024 17:18

Rampur News : गांधी समाधि स्थित एक होटल में संकल्प शाखा का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भारत विकास परिषद के प्रांतीय अधिकारी मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी में ही शाखा की नवनिर्वाचित कार्यकारणी को शपथ दिलाई गई। 

इस साल शाखा में जुड़े 10 नए सदस्य
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन से हुई। उसके बाद स्वागत गीत के माध्यम से करिश्मा गुप्ता और रति सक्सेना ने अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात बच्चों ने भजन और डांस की प्रस्तुति दी। गीतिका अग्रवाल ने विष्णु सहस्रनाम का उच्चारण संस्कृत में किया। शाखा में इस वर्ष 10 नए सदस्य जुड़े हैं, जिनको भी प्रांतीय अधिकारी गौरव अग्रवाल द्वारा शपथ दिलाई गई। उसके बाद प्रान्त से आये निर्मल मेहता, अजय विश्नोई, गौरव अग्रवाल, माधव गुप्ता और सुनीता अग्रवाल ने अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने भारत विकास परिषद के उद्देश्य और विचारधारा को बताया। 

इन्होंने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा
कार्यक्रम में जगन्नाथ चावल, गौरव वार्ष्णेय, रविन्द्र गुप्ता, अनिता वैश्य, डॉ. पुलकित, डॉ. दीपांशु, निमित अग्रवाल, अमित राज, संचित, अर्पित खंडेलवाल, सचिन अग्रवाल, सुमित मित्तल, प्रलभ, शलभ, अधीश, मुकुल, विशाल, तरुण, प्रखर, मुदित, मुकुंद, मोहित, पंकज, अमित सक्सेना, पुलकित, शिवांगी, पूजा, कन्नगी, इंदु, प्रशाली, स्वाति, मोक्षी, नेहा मित्तल आदि मौजूद रहे।

Also Read

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन, नगरपालिका के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

19 May 2024 07:39 PM

रामपुर रामपुर न्यूज : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन, नगरपालिका के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

नगरपालिका के खिलाफ रविववार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की व्यापारियों के साथ एक बैठक का आयोजन मिस्टन गंज... और पढ़ें