advertisements
advertisements

रामपुर न्यूज : धूमधाम से निकाली गई श्री बाला जी महाराज की शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

धूमधाम से निकाली गई श्री बाला जी महाराज की शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
UPT | शोभायात्रा में शामिल शहर विधायक

May 04, 2024 22:35

रामपुर में शनिवार को श्री बाला जी दरबार समिति की ओर से श्री बाला जी महाराज के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया...

May 04, 2024 22:35

Rampur News (Syed Nadir) : रामपुर में शनिवार को श्री बाला जी दरबार समिति की ओर से श्री बाला जी महाराज के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि शहर विधायक आकाश सक्सेना ने गांधी समाधि से शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद श्री बाला जी, भगवान श्री राम, भगवान शिव आदि की भव्य झांकियों के साथ शोभायात्रा आगे बढ़ गई। इस दौरान जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

जगह-जगह किया गया शोभायात्रा का स्वागत
भव्य शोभायात्रा प्रमुख मार्गों राजद्वारा, मिस्टन गंज समेत शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अग्रवाल धर्मशाला पर संपन्न हुई। इस बीच भजनों की धूम रही। श्रृद्धालु भजनों पर झूमते हुए नजर आए। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प बरसाकर स्वागत किया। इस दौरान शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि श्री बाला जी महाराज की यह भव्य शोभायात्रा रामपुर की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुकी है। समाज के सभी वर्गों को उत्साह और उमंग के साथ इसमें सम्मिलित होना चाहिए। जिससे सभी भगवान श्री बाला जी महाराज की कृपा से कृतार्थ हो सकें। 

यह लोग रहे मौजूद 
इस अवसर पर महंत अभिषेक मिश्रा, उप महंत आयुष मिश्रा, अनिल वशिष्ठ, जुगेश अरोड़ा कुक्कू, अनुज सक्सेना, पवन कुमार जैन, राजेंद्र भटनागर, प्रमोद अग्रवाल, विवेक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Also Read

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन, नगरपालिका के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

19 May 2024 07:39 PM

रामपुर रामपुर न्यूज : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन, नगरपालिका के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

नगरपालिका के खिलाफ रविववार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की व्यापारियों के साथ एक बैठक का आयोजन मिस्टन गंज... और पढ़ें