advertisements
advertisements

Rampur News : एसआरएम इंटर कॉलेज मे प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावियों को दिया अवार्ड...

एसआरएम इंटर कॉलेज मे प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावियों को दिया अवार्ड...
UPT | प्रतिभा सम्मान समारोह में एसआरएम इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र।

May 07, 2024 16:47

एसआरएम इण्टर कॉलेज में मंगलवार को छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के संस्थापक संजय सिंघल, प्रबन्धक अक्षत सिंघल, प्रधानाचार्य दयालु शरण शर्मा ने देवी...

May 07, 2024 16:47

Rampur News : एसआरएम इण्टर कॉलेज में मंगलवार को छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के संस्थापक संजय सिंघल, प्रबन्धक अक्षत सिंघल, प्रधानाचार्य दयालु शरण शर्मा ने देवी सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। विद्या की देवी की प्रार्थना की गई। इसके उपरान्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दयालु शरण शर्मा के साथ प्रबन्ध समिति द्वारा जिले में द्वितीय एवं उत्तर प्रदेश में दशम स्थान प्राप्त करने वाले अंकुश को मेडल, स्मृति चिन्ह एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले अमन और छठां स्थान प्राप्त करने वाले गौरव कुमार को भी सम्मानित किया गया। संस्थापक संजय सिंघल ने छात्रों को बधाई दी तथा 2025 बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दीं। 

शिखर पर बने रहना बड़ी बात 
विद्यालय के प्रधानाचार्य दयालु शरण शर्मा ने कहा कि किसी भी ऊंचाई को प्राप्त कर लेना कोई बड़ी बात नहीं है। बड़ी बात है ऊंचाई पर बने रहना। हमारे लिए हर्ष का विषय है कि हम पिछले 3 वर्षों से जिले में टॉपर्स बने हुए हैं। निरन्तर प्रयास के बल सफलताएं हासिल की जाती हैं। आगामी परीक्षा के अभ्यर्थी अभी से अपने लक्ष्य को निर्धारित कर प्रयास प्रारम्भ कर दें। 

इन्होंने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा
इस मौके पर कपिल पाण्डेय, विजय शर्मा, अनिल कुमार सिंह, विजयपाल, शिशुपाल, बेबी रस्तोगी, नेहा, सरिता गंगवार, यशवन्त, सुनीता शर्मा, प्रज्ञा गंगवार, परमेन्द्र कुमार, शम्भू दयाल, साक्षी पाण्डेय, प्रतीक्षा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन रुपेश शर्मा ने किया। अन्त में प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। 

Also Read

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन, नगरपालिका के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

19 May 2024 07:39 PM

रामपुर रामपुर न्यूज : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन, नगरपालिका के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

नगरपालिका के खिलाफ रविववार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की व्यापारियों के साथ एक बैठक का आयोजन मिस्टन गंज... और पढ़ें