advertisements
advertisements

Sambhal Lok Sabha Elections : कहीं चुनावी हिंसा तो कहीं ईवीएम में खराबी, फिर भी सबसे ज्यादा मतदान के साथ संपन्न हुई वोटिंग

कहीं चुनावी हिंसा तो कहीं ईवीएम में खराबी, फिर भी सबसे ज्यादा मतदान के साथ संपन्न हुई वोटिंग
UPT | Sambhal Lok Sabha Elections

May 07, 2024 18:42

संभल सीट पर 12 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत अजमाई है। इस सीट पर चुनाव शांतिपूर्ण तो नहीं हुए हैं लेकिन बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान किया है। चुनाव के दौरान यहां चुनावी हिंसा भी देखने को मिली। 

May 07, 2024 18:42

Short Highlights
  • चुनाव के दौरान पुलिस पर लगा मतदाताओं पर लाठीचार्ज का आरोप
  • चुनाव के दौरान सपा प्रत्याशी और पुलिस में नोंकझोंक
Sambhal Lok Sabha Elections : उत्तर प्रदेश की संभल सीट पर इस बार कड़ा मुकाबला रहा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस सीट पर कुल 18,98,202 मतदाता हैं और 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में अपनी किस्मत के साथ उतरे थे। इस सीट पर भाजपा ने परमेश्वर लाल सैनी को मैदान में उतारा है। सपा ने जियाउर्रहमान बर्क को टिकट दिया है। बसपा ने पूर्व विधायक सौलत अली को टिकट दिया है। इस सीट में सैनी, तुर्क और शेखजादा बिरादरी में इस बार तगड़ी चुनावी मशक्कत है। सुबह सात बजे यहां शुरू और शाम 6 बजे मतदान खत्म हो गए हैं। इस सीट पर चुनाव शांतिपूर्ण तो नहीं हुए हैं लेकिन बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान किया है। चुनाव के दौरान यहां चुनावी हिंसा भी देखने को मिली। 

संभल में शाम 5 बजे तक 61.10% मतदान हुआ
संभल में सुबह 9 बजे तक 14.71 प्रतिशत, सुबह 11 बजे तक 29.55 प्रतिशत, 01 बजे तक  42.97 मतदान प्रतिशत, दोपहर 3 बजे तक 52.24 प्रतिशत और शाम 05 बजे तक 61.10 प्रतिशत मतदान हुआ है। साथ ही पूरा यूपी का मतदान शाम 5 बजे तक 55.13 प्रतिशत रहा। इस सीट पर चुनाव शांतिपूर्ण तो नहीं हुए हैं लेकिन बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान किया है। चुनाव के दौरान कहीं चुनावी हिंसा तो कहीं ईवीएम खराब देखने को मिली। 

ईवीएम मशीन में खराबी
संभल सीट के बिलारी स्थित इब्राहिमपुर गांव में वोट डालने को मतदात सुबह से ही लाइन में लगे थे। लोगों में मतदान को लेकर खास उत्साह दिख रहा था। लेकिन, इस सीट के मतदान केंद्रों की ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी के कारण मतदाताओं को लंबा इंतजार करना पड़ा। ऐसे ही ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी के कारण बूथ संख्या 139 पर डेढ़ घंटा मतदान प्रभावित हुआ। जहां मतदाता गुसाई नजर आए। संभल जिले में 896 मतदान केंद्रों पर 1648 बूथ बनाए गए थे। सुरक्षा की दृष्टि व चुनाव शांतिपूर्वक कराने के लिए जिले को 14 जोन व 142 सेक्टरों में बांटा गया था। इसके लिए जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त था।

पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप
जिले की संभल लोकसभा के विधानसभा असमौली ग्राम ओवारी में बूथ संख्या 181,182,183,184  पर से मतदाताओं पर लाठीचार्ज की खबर सामने आई थी। इसे लेकर अखिलेश यादव ने कड़ी नाजराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा, महिलाओं पर लाठीचार्ज करने की भी सूचना ऐसे में लोकतंत्र कैसे बचेगा। संभल से सोशल मीडिया पर पुलिस बल की क्रूरता का वीडियो सामने आया। संभल के विधानसभा असमोली के ग्राम ओवरी पुलिस बल द्वारा मतदाताओं के साथ अभद्रता और मारपीट की जा रही है। लोग सोशल मीडिया पर इसको लोकतंत्र की हत्या कह रहे हैं। इन आरोपों को गलत बताते हुए संभल के डीएम ने एक्स पर पोस्ट कर आरोपों के अफवाह बताया। 

जियाउर्रहमान बर्क और पुलिस में नोंकझोंक
संभल कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय में सपा प्रत्याशी व विधायक जियाउर्रहमान बर्क की पुलिस से जमकर नोकझोंक हो गई। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां को पुलिस ने हिरासत में लेने का प्रयास किया। इसको लेकर भी सपा प्रत्याशी व पुलिस में काफी देर तक बहस होती रही। बाद में पूर्व जिलाध्यक्ष को पुलिस ने छोड़ दिया लेकिन हिदायत दी कि प्रत्याशी के साथ नहीं घूम सकते। इसके लिए उनके पास कोई अनुमति नहीं है। इसके साथ ही संभल में सपा प्रत्याशी ज़िया उर रहमान बर्क ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है कि पुलिस पर पार्टी बनकर काम कर ही है। साथ ही बीएलओ के बस्ते छीनने, मुस्लिम मतदाताओं के साथ बदसलूकी और पुलिस पर वोट प्रभावित करने का आरोप भी लगाया है। बर्क ने विधान सभा चंदौसी क्षेत्र के नगर पंचायत नरौली में पहुंच कर पुलिस प्रशासन पर बीजेपी के इसारे पर वोटरों को धमकाने और अनावसयक परेशान करने का भी आरोप लगाया है।

10 सीटों पर हुए मतदान
लोकसभा के तीसरे चरण में चुनाव खत्म हो गए हैं। इसमें 10 सीटों पर मंगलवार यानी आज मतदान हुए हैं। तीसरे चरण में संभल, बरेली, बदायूं, एटा, आंवला, फतेहपुर, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी,आगरा के मतदाता अपने पसंदीदा नेताओं के पक्ष में वोट डाले। पिछली बार इन 10 सीटों में से 8 सीट भाजपा के खाते में आई थीं जबकि सपा को 2 सीट मिली थीं और बसपा का खाता भी नहीं खुला था।  

तय होगी इनकी किस्मत
लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान बाल्मीकि और मुलायम सिंह यादव के परिवार के कई सदस्यों की किस्मत तय होगी। बघेल, जयवीर और बाल्मीकि आगरा (एससी), मैनपुरी और हाथरस (एससी) लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। हाथरस-एससी प्रतिष्ठित सीट के लिए भाजपा का प्रतिनिधित्व करने वाले अनूप प्रधान बाल्मीकि और सपा के जसवीर बाल्मीकि उम्मीदवार हैं, इन दोनों का लक्ष्य अपने दृष्टिकोण और वादों से मतदाताओं को प्रभावित करना है। बसपा की ओर से हेमबाबू धनगर चुनावी रण में हैं।

संभल लोकसभा सीट पर ये आजमा रहे किस्मत
  1. परमेश्वर लाल सैनी     भाजपा 
  2. जियाउर्रहमान बर्क     सपा 
  3. चौधरी सौलत अली     बसपा
  4. जयगम उल इस्लाम    जशापा 
  5. पवन कुमार             लोग पार्टी 
  6. डॉ. राशिद              पीस पार्टी
  7. संतोष                     किक्रा दल
  8. अनुज वार्ष्णेय           निर्दलीय
  9. तौफीक अहमद        निर्दलीय
  10. महेंद्र सिंह                निर्दलीय
  11. मोहम्मद वसीम         निर्दलीय
  12. वसीम                     निर्दलीय

Also Read

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन, नगरपालिका के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

19 May 2024 07:39 PM

रामपुर रामपुर न्यूज : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन, नगरपालिका के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

नगरपालिका के खिलाफ रविववार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की व्यापारियों के साथ एक बैठक का आयोजन मिस्टन गंज... और पढ़ें