advertisements
advertisements

Sambhal Election : सपा प्रत्याशी बर्क और पुलिस के बीच कहासुनी, मतदाताओं के साथ मारपीट का आरोप, कई जगहों पर बवाल

सपा प्रत्याशी बर्क और पुलिस के बीच कहासुनी, मतदाताओं के साथ मारपीट का आरोप, कई जगहों पर बवाल
UPT | सपा प्रत्याशी बर्क और पुलिस

May 07, 2024 13:57

संभल सीट पर मतदान शुरु होने का बाद से ही कई शिकायतें आ रही है। मतदान के दौरान कहीं ईवीएम खराब हो जाती हैं तो कहीं पुलिस पर मतदान को प्रभावित करने के आरोप लग रहे हैं।

May 07, 2024 13:57

Sambhal News : उत्तर प्रदेश की संभल सीट पर इस बार कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। इस सीट पर भाजपा ने परमेश्वर लाल सैनी को मैदान में उतारा है। सपा ने जियाउर्रहमान बर्क को टिकट दिया है। बसपा ने पूर्व विधायक सौलत अली को टिकट दिया है। इस सीट में सैनी, तुर्क और शेखजादा बिरादरी में इस बार तगड़ी चुनावी मशक्कत है। इस सीट पर मतदान शुरु होने का बाद से ही कई शिकायतें आ रही है। मतदान के दौरान कहीं ईवीएम खराब हो जाती हैं तो कहीं पुलिस पर मतदान को प्रभावित करने के आरोप लग रहे हैं। जिसकी शिकायत जिलाधिकारी और संभल पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की जाने लगीं।

जियाउर्रहमान बर्क और पुलिस में नोंकझोंक
संभल कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय में सपा प्रत्याशी व विधायक जियाउर्रहमान बर्क की पुलिस से जमकर नोकझोंक हो गई। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां को पुलिस ने हिरासत में लेने का प्रयास किया। इसको लेकर भी सपा प्रत्याशी व पुलिस में काफी देर तक बहस होती रही। बाद में पूर्व जिलाध्यक्ष को पुलिस ने छोड़ दिया लेकिन हिदायत दी कि प्रत्याशी के साथ नहीं घूम सकते। इसके लिए उनके पास कोई अनुमति नहीं है।  मुस्लिम मतदाताओं के साथ बदसलूकी का आरोप
संभल में सपा प्रत्याशी ज़िया उर रहमान बर्क ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है कि पुलिस पर पार्टी बनकर काम कर ही है। साथ ही बीएलओ के बस्ते छीनने, मुस्लिम मतदाताओं के साथ बदसलूकी और पुलिस पर वोट प्रभावित करने का आरोप भी लगाया है। बर्क ने विधान सभा चंदौसी क्षेत्र के नगर पंचायत नरौली में पहुंच कर पुलिस प्रशासन पर बीजेपी के इसारे पर वोटरों को धमकाने और अनावसयक परेशान करने का भी आरोप लगाया है।  मतदान को प्रभावित करने का आरोप
इससे अलग समाजवादी पार्टी ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि संभल लोकसभा के अंतर्गत आने वाले कुंदरकी, बिलारी, चंदौसी, संभल एवं असमोली समेत सभी विधानसभा क्षेत्रों में पुलिस द्वारा मतदाताओं को पीटा एवं धमकाया जा रहा है। अनावश्यक रूप से वोटर पर्ची की चेकिंग करके मतदाताओं को परेशान करके मतदान को प्रभावित किया जा रहा है। मतदाताओं के साथ मारपीट का आरोप
संभल से सोशल मीडिया पर पुलिस बल की क्रूरता का वीडियो सामने आया है। संभल के विधानसभा असमोली के ग्राम ओवरी पुलिस बल द्वारा मतदाताओं के साथ अभद्रता और मारपीट की जा रही है। लोग सोशल मीडिया पर इसको लोकतंत्र की हत्या कह रहे हैं। 

Also Read

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन, नगरपालिका के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

19 May 2024 07:39 PM

रामपुर रामपुर न्यूज : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन, नगरपालिका के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

नगरपालिका के खिलाफ रविववार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की व्यापारियों के साथ एक बैठक का आयोजन मिस्टन गंज... और पढ़ें