advertisements
advertisements

संभल में चुनावी हिंसा : वोट डालने आए लोगों पर पुलिस ने बरसाए डंडे, बुजुर्ग को भी नहीं बख्शा

वोट डालने आए लोगों पर पुलिस ने बरसाए डंडे, बुजुर्ग को भी नहीं बख्शा
UPT | संभल में चुनावी हिंसा

May 07, 2024 15:27

मतदान के दौरान संभल में कई जगह पुलिस ने मतदाताओं पर लाठीचार्ज कर दिया है। जिसमें बहुत से लोग घायल भी हो गए है। लाठीचार्ज के दौरान एक बुजुर्ग बेहोश भी हो गया था

May 07, 2024 15:27

Sambhal News : संभल सीट पर इस बार कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। इस सीट में सैनी, तुर्क और शेखजादा बिरादरी में इस बार तगड़ी चुनावी मशक्कत है। मतदान के दौरान संभल में कई जगह पुलिस ने मतदाताओं पर लाठीचार्ज कर दिया है। जिसमें बहुत से लोग घायल भी हो गए है। लाठीचार्ज के दौरान एक बुजुर्ग बेहोश भी हो गया था, जिससे अस्पताल ले जाया गया। इस सीट पर मतदान शुरु होने का बाद से ही कई शिकायतें आ रही है। मतदान के दौरान कहीं ईवीएम खराब हो जाती हैं तो कहीं पुलिस पर मतदान को प्रभावित करने के आरोप लग रहे हैं। जिसकी शिकायत जिलाधिकारी और संभल पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की जाने लगीं। मतदाताओं पर लाठीचार्ज 
जिले की संभल लोकसभा के विधानसभा असमौली ग्राम ओवारी में बूथ संख्या 181,182,183,184  पर से मतदाताओं पर लाठीचार्ज की खबर सामने आई है। इसे लेकर अखिलेश यादव ने कड़ी नाजराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा, महिलाओं पर लाठीचार्ज करने की भी सूचना ऐसे में लोकतंत्र कैसे बचेगा।
पुलिस पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप
संभल से सोशल मीडिया पर पुलिस बल की क्रूरता का वीडियो सामने आया है। संभल के विधानसभा असमोली के ग्राम ओवरी पुलिस बल द्वारा मतदाताओं के साथ अभद्रता और मारपीट की जा रही है। लोग सोशल मीडिया पर इसको लोकतंत्र की हत्या कह रहे हैं।

Also Read

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन, नगरपालिका के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

19 May 2024 07:39 PM

रामपुर रामपुर न्यूज : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन, नगरपालिका के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

नगरपालिका के खिलाफ रविववार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की व्यापारियों के साथ एक बैठक का आयोजन मिस्टन गंज... और पढ़ें