यूपी पुलिस पर हत्या का आरोप : मुरादाबाद में बवाल, गुस्साई भीड़ ने पुलिसवालों को पीटा

मुरादाबाद में बवाल, गुस्साई भीड़ ने पुलिसवालों को पीटा
UPT | मुरादाबाद में बवाल

Sep 27, 2024 12:54

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के बीच हिंसक भिड़ंत हुई। यह संघर्ष तब भड़का जब ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने एक युवक की हत्या कराई है। घटना ठाकुरद्वारा...

Sep 27, 2024 12:54

Moradabad News : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के बीच हिंसक भिड़ंत हुई। यह संघर्ष तब भड़का जब ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने एक युवक की हत्या कराई है। घटना ठाकुरद्वारा कोतवाली इलाके के एक गांव की है। जहां मृतक युवक लोकेश उर्फ सोनू खेतों में काम कर रहा था। ग्रामीणों के अनुसार लोकेश की मौत तब हुई जब उसका ट्रैक्टर एक पुलिस जीप से टकरा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने अवैध वसूली के उद्देश्य से खाली ट्रैक्टर ट्रॉली का पीछा किया। जिसके कारण यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया और पथराव करना शुरू कर दिया। 
 
पुलिसकर्मियों के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
बताया जा रहा है कि इस भीषण भिड़ंत में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे बेहोशी की स्थिति में अस्पताल ले जाना पड़ा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जानबूझकर लोकेश को नुकसान पहुँचाया जिसके चलते उनकी मौत हुई। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लोकेश की मौत ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैला दिया है। ग्रामीणों ने न केवल पुलिस जीप की हवा निकाल दी बल्कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

सफेद गाड़ी में आए थे पुलिसकर्मी
मृतक लोकेश कुमार उर्फ मोनू के परिजनों ने एक प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। FIR में कहा गया है कि लोकेश रात लगभग 2 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर अपने खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम प्रधान केशव कुमार को 2 बजकर 38 मिनट पर एक फोन आया, जिसमें बताया गया कि लोकेश मिट्टी डालने का काम कर रहा है। ग्राम प्रधान ने इस जानकारी को ध्यान में रखते हुए लोकेश से संपर्क किया और जब उसने बताया कि वह खेत पर जा रहा है तो ग्राम प्रधान ने उसके परिवार से बात की। परिजनों के अनुसार जब वे लोकेश को खोजते हुए आगे बढ़े तो उन्हें रास्ते में एक सफेद रंग की गाड़ी मिली। इस गाड़ी में चार पुलिसकर्मी सवार थे। जिनमें से दो पुलिसकर्मियों की पहचान अनीस और नरेश के रूप में हुई। परिजनों ने उनसे सवाल किया कि वे कहां से आ रहे हैं तो उन्होंने उत्तर दिया कि "हम मोनू का पीछा कर रहे हैं। जो ट्रैक्टर लेकर भाग रहा था।" इसके बाद वे बिना और कुछ कहे वहां से चले गए।


जानिए क्या था मामला
जब परिजन खेत पहुंचे तो लोकेश वहां नहीं मिला। उन्होंने इधर-उधर तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने सोचा कि शायद वह किसी और के यहां काम करने चला गया है। जब काफी समय तक वह घर नहीं आया तो परिवार ने उसकी खोज शुरू की। लोकेश का शव सड़क से लगभग 50 मीटर अंदर कोहराम सिंह के खेत में मृत अवस्था में मिला। FIR में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ लोग लोकेश से पैसे लेकर मिट्टी का कटान कराते थे। जब लोकेश ने इस अवैध कार्य में भाग लेने से मना किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों ने कहा कि यदि उसने उनकी बात नहीं मानी तो वे उसे झूठे केस में फंसा देंगे और उसका ट्रैक्टर जब्त करवा देंगे। इस दबाव के चलते जब लोकेश ने ट्रैक्टर लेकर भागने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने लोकेश का शव ट्रैक्टर के नीचे दबा दिया और मौके से फरार हो गए।

Also Read