Lok Sabha Elections-2024 : किशोरी लाल शर्मा ने स्मृति ईरानी को दी करारी शिकस्त, अमेठी में कांग्रेस के खोए गढ़ को दोबारा हासिल किया

किशोरी लाल शर्मा ने स्मृति ईरानी को दी करारी शिकस्त, अमेठी में कांग्रेस के खोए गढ़ को दोबारा हासिल किया
UPT | किशोरी लाल शर्मा ने स्मृति ईरानी को दी करारी शिकस्त।

Jun 04, 2024 18:36

यूपी की हाईप्रोफाइल लोकसभा सीट अमेठी से स्मृति ईरानी हार गई हैं। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी को करीब एक लाख 45 हजार वोटों से हरा दिया। 

Jun 04, 2024 18:36

Lok Sabha Elections 2024 : गांधी परिवार के पिछले 40 वर्ष से करीबी रहे किशोरी लाल शर्मा (KL Sharma) ने अमेठी में बीजेपी की कद्दावर नेता स्मृति ईरानी को कड़ी चुनौती दी। अमेठी में कांग्रेस के खोए गढ़ को दोबारा हासिल करने की बड़ी जिम्मेदारी में उनकी भूमिका अहम रही। किशोरी लाल शर्मा का नाम पिछले तीन दशकों से रायबरेली में कांग्रेस का पर्याय रहा है। पहली बार उन्होंने अमेठी से चुनाव लड़ा है। यह वह सीट है जिससे वे 1983 से जुड़े हुए हैं और उन्होंने यहां पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ काम किया है।

राजीव गांधी के संपर्क में इस तरह आए थे केएल शर्मा 
गांधी परिवार के करीबी सहयोगी और वफादार किशोरी लाल शर्मा मूल रूप से पंजाब के लुधियाना से हैं। हालांकि बाद में वह दिल्ली आ गए और यहीं से उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत भी हुई। कांग्रेस के पुराने नेता कैप्टन शर्मा के माध्यम से किशोरी लाल राजीव गांधी के संपर्क में आए थे। कैप्टन सतीश शर्मा और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी मित्र थे। रायबरेली सीट पर सोनिया गांधी की अनुपस्थिति में वे उनके मैनेजर थे। 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के निधन के बाद शर्मा का गांधी परिवार के साथ रिश्ता और गहरा हो गया। वे अमेठी में वर्षों से कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहे हैं, जहां वे पहली बार 1983 में आए थे और तब से लगातार काम कर रहे हैं। 

सोनिया गांधी की जीत में रही अहम भूम‍िका
उन्होंने 1999 में अमेठी सीट पर सोनिया गांधी की पहली चुनावी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, 2004 में जब सोनिया गांधी ने राहुल गांधी के लिए अपनी सीट खाली की और रायबरेली चले गए, तो शर्मा ने दोनों सीटों - अमेठी और रायबरेली - पर पार्टी के मामलों को संभाला।

स्थानीय लोगों के बीच शांत और विनम्र छवि 
स्थानीय लोगों के बीच  किशोरी लाल शर्मा एक शांत, विनम्र और अच्छे व्यवहार वाले व्यक्ति के रूप में लोकप्रिय हैं। 62 वर्षीय Graduate पास किशोरी लाल शर्मा पर एक भी आपराधिक मामला नहीं है। हलफनामे के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 12.8 करोड़ रुपये है। 

बिहार से लेकर पंजाब तक बखूबी संभाली जिम्मेदारी
कांग्रेस ने केएल शर्मा को कभी उन्हें बिहार का प्रभारी बनाया तो कभी पंजाब कमेटी का सदस्य। पार्टी ने शर्मा को जो भी जिम्मेदारी दी, उन्होंने उसे बखूबी निभाया। कई बार केएल शर्मा ने चुनावी बागडोर भी संभाली।

Also Read

फर्जी हैं यूपी की ये यूनिवर्सिटीज, एडमिशन लेने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

8 Jul 2024 04:34 PM

नेशनल UP Fake University List : फर्जी हैं यूपी की ये यूनिवर्सिटीज, एडमिशन लेने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

देशभर में कई ऐसी फर्जी यूनिवर्सिटी चलाई जा रही हैं, जो यूजीसी के मानकों के खिलाफ ऑपरेट हो रही हैं। उत्तर प्रदेश की किसी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की सोच रहें है तो एक बार यूजीसी की वेबसाइट ugc.gov.in पर दर्ज फेक यूनिवर्सिटी लिस्ट 2024 जरूर देख लें। और पढ़ें