भाजपा ने एक बार फिर दिया झटका : राज्यसभा सूची में एकदम नए चेहरे, जानिए बीजेपी ने किसे दिया मौका

राज्यसभा सूची में एकदम नए चेहरे, जानिए बीजेपी ने किसे दिया मौका
UPT | पीएम मोदी और अश्विनी वैष्णव

Feb 14, 2024 13:19

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की नई लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें यह साफ कर दिया गया है कि भाजपा ने किसे कहां मौका...

Feb 14, 2024 13:19

Lucknow News : राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की नई लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें यह साफ कर दिया गया है कि भाजपा ने किसे कहां मौका दिया है। केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को पार्टी ने मध्य प्रदेश से उम्मीदवार बनाया है। वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ओडिशा से राज्यसभा जाएंगे। इस नई सूची में भाजपा ने कुल 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश से माया नारोलिया और उमेश नाथ महाराज को राज्यसभा भेजा जाएगा। इसके अलावा बंसीलाल गुर्जर को भी मौका मिला है। बता दें कि इस बार भाजपा ने ज्यादातर राज्यसभा सांसदों को दोबारा मौका नहीं दिया है। अश्विनी वैष्णव और सुधांशु त्रिवेदी जैसे नेता ही अपवाद हैं।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बार जिन्हे मौका दिया जा रहा है, वे भले ही संसदीय राजनीति का अनुभव नहीं रखते, लेकिन लंबे अरसे से संगठन में योगदान दिया हैं। पार्टी की इसके पीछे यह रणनीति है कि ज्यादा से ज्यादा नए लोगों को मौका मिले और पुराने स्थापित चेहरों को लोकसभा चुनाव में उतारा जाए, जिससे इलेक्शन में माहौल बने और कठिन सीटों को भी आसानी से जीता जा सके।

कौन हैं नए चेहरे 
बंसीलाल गुर्जर भाजपा के किसान मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वह लंबे समय से संगठन की राजनीति करते रहे हैं। इसके अलावा उमेश नाथ महाराज संत हैं और उनके मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। अब बात लिस्ट में शामिल एक मात्र महिला चेहरे माया नारोलिया की करें तो वह प्रदेश के महिला मोर्चे की अध्यक्ष रही हैं और जाट समुदाय से आती हैं।

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

20 Sep 2024 06:00 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें