चारधाम यात्रा को लेकर बड़ी खबर : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की बदली डेट, जानिए अब कब से खुलेंगे कपाट

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की बदली डेट, जानिए अब कब से खुलेंगे कपाट
UPT | गंगोत्री, बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन की बदली डेट

Apr 10, 2024 12:11

चारधाम यात्रा में जाने वाले लोगों के लिए यह बड़ा अपडेट सामने आया है। जहां पर उत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख को में बदलाव किया...

Apr 10, 2024 12:11

Dehradun News : चारधाम यात्रा में जाने वाले लोगों के लिए यह बड़ा अपडेट सामने आया है। जहां पर उत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख को में बदलाव किया गया है। बता दें कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, यूपी, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों से लोग चारधाम यात्रा पर जाते है।

15 अप्रैल से होगें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
आपको बता दें कि गंगोत्री, बद्रीनाथ-केदारनाथ समेत चारों धामों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख चार दिन आगे खिसक गई है। जिसके बाद अब 14 अप्रैल का समय निर्धारित किया गया है। जब यमुना जयंती के दिन यमुनोत्री के कपाट खुलने के बाद स मुहूर्त का समय तय होने के अगले दिन से पंजीकरण शुरू होंगे। यानि, चारधाम यात्रा के लिए अब 15 अप्रैल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे।

क्यों इस बार हुआ बदलाव
गंगोत्री के कपाट खुलने के मुहूर्त का समय हमेशा से तय है कि गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट अक्षय तृतीया के दिन ही खुलते हैं लेकिन इस बार इसमें कुछ बदलाव किया गया है। जानकारी के अनुसार, इस बार गंगोत्री के कपाट 10 मई को खुलेंगे और 14 अप्रैल को यमुना जयंती के दिन यमुनोत्री के कपाट खुलने के समय पर मुहर लगेगी। इसके बाद 15 अप्रैल से श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण को पर्यटन विकास परिषद की वेबसाइट को खोल दिया जाएगा।

Also Read

यूपी के उत्तम सिंह के शानदार प्रदर्शन से भारतीय हॉकी टीम फाइनल में पहुंची, खिताबी मुकाबले में चीन से होगा मुकाबला

16 Sep 2024 08:17 PM

नेशनल एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2024 : यूपी के उत्तम सिंह के शानदार प्रदर्शन से भारतीय हॉकी टीम फाइनल में पहुंची, खिताबी मुकाबले में चीन से होगा मुकाबला

कप्तान ने 19वें और 45वें मिनट मिनट में भारत के लिए गोल किया। उनके अलावा उत्तम सिंह (13वें मिनट) और जरमनप्रीत सिंह (32वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। कोरिया की तरफ से एकमात्र गोल यैंग जिहुन (33वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर किया। और पढ़ें