नीट विवाद पर राहुल गांधी का बयान : बोले- 'पीएम मोदी ने कई युद्ध रुकवा दिए, लेकिन पेपर लीक नहीं रोक पा रहे'

बोले- 'पीएम मोदी ने कई युद्ध रुकवा दिए, लेकिन पेपर लीक नहीं रोक पा रहे'
UPT | नीट विवाद पर राहुल गांधी का बयान

Jun 20, 2024 19:34

गुरुवार को राहुल गांधी ने यूजीसी नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और केंद्र सरकार पर हमला बोला। NEET और UGC-NET पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा...

Jun 20, 2024 19:34

News Delhi : नीट और यूजीसी के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा। गुरुवार को राहुल गांधी ने यूजीसी नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और केंद्र सरकार पर हमला बोला। NEET और UGC-NET पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "हां बिल्कुल, हम संसद में इस मुद्दे को उठाएंगे।" इसके अलावा राहुल गांधी ने भाजपा पर शिक्षा के सिस्टम को कैप्चर करने का आरोप लगाया।

'शिक्षा के सिस्टम को कैप्चर कर लिया'
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आज एक संगठन ने शिक्षा के सिस्टम को कैप्चर कर लिया है। वे हर पोस्ट पर अपने ही लोगों को बैठाते हैं। हमें इस सिस्टम को रिवर्स करना होगा। कांग्रेस ने अपने मैनिफेस्टो में लिखा था कि पेपर लीक होने के बाद कार्रवाई करने के साथ ही, पेपर लीक रोकने के लिए सिस्टम को री-डिजाइन करना भी बेहद जरूरी है। विपक्ष दबाव डालकर, सरकार से ये दो काम कराने की कोशिश करेगी।



'पीएम मोदी इस लीक को रोक नहीं पाए'
नेट परीक्षा रद्द पर बोला कि "पीएम मोदी इस लीक को रोक नहीं पाए। एक परीक्षा में गड़बड़ियों के बाद आप रद्द कर चुके हैं, पता नहीं दूसरे को रद्द किया जाएगा या नहीं। लेकिन कोई न कोई तो इसके लिए जिम्मेदार है और इसके लिए किसी न किसी को तो पकड़ा जाना चाहिए।" NEET एग्जाम के बाद अब NET परीक्षा में भी धांधली की खबर सामने आ गई है। परीक्षा होने के एक दिन बार NET की परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया है।

'मोदी पेपर लीक रोकना नहीं चाहते'
राहुल गांधी ने आगे कहा कि 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान हजारों छात्रों ने पेपर लीक की शिकायत की थी। अब देश में NEET और UGC-NET के पेपर लीक हुए हैं। दावा किया जाता है कि नरेंद्र मोदी युद्ध रुकवा देते हैं, लेकिन वे पेपर लीक नहीं रुकवा पा रहे हैं या फिर वे पेपर लीक रोकना नहीं चाहते। मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाला हुआ, जिसे नरेंद्र मोदी पूरे देश में फैला रहे हैं। पेपर लीक का कारण है कि BJP ने पूरे सिस्टम को कैप्चर कर रखा है। जब तक ये कैप्चर रिवर्स नहीं होगा, पेपर लीक चलता रहेगा। पेपर लीक एक एंटी नेशनल गतिविधि है, क्योंकि इससे युवाओं को जबरदस्त चोट पहुंचती है। इसलिए पेपर लीक के जिम्मेदारों को पकड़ा जाना चाहिए और उनके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए।
इन प्रदेशों में पेपर लीक के मामले ज्यादा
राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान में बहुत सारे ईमानदार लोग हैं। अगर आप ईमानदारों को काम दोगे तो पेपर लीक नहीं होगा। लेकिन अगर आप खुद की विचारधारा से जुड़े लोगों को काम सौपेंगे तो पेपर लीक होगा। मोदी सरकार कितनी भी क्लीन चिट दे, उनकी विश्वसनीयता 'Zero' है। सब लोग जानते हैं कि पेपर लीक का एपिसेंटर मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश है। 'भारत जोड़ो यात्रा' में सबसे ज्यादा पेपर लीक की बातें इन्हीं प्रदेशों में से सामने आईं थी।
  क्या है नीट परीक्षा का मामला
देश भर में मेडिकल की पढ़ाई के लिए नीट की परीक्षा होती है। इसका रिजल्ट पहले 14 जून को आना था, लेकिन इसे 10 दिन पहले ही जारी कर दिया गया। छात्रों ने आरोप लगाया कि रिजल्ट समय से पहले जारी किया गया है और इसमें 64 छात्रों को 720 में से पूरे 720 अंक मिले हैं। धांधली और पेपर लीक के आरोपों को लेकर छात्र प्रदेश भर में प्रदर्शन भी किया। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने 1563 छात्रों के स्कोर कार्ड रद्द करने का फैसला लिया और कहा कि इन छात्रों को बिना ग्रेस मार्क्स के अंक मिलेंगे। 1563 छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी।

क्या है यूजीसी-नेट 2024 को रद्द करने का मामला
शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार देर रात यूजीसी-नेट 2024 को रद्द करने की घोषणा की। इस फैसले ने रातों-रात सबके होश उड़ा दिए। 18 जून को पेपर और 19 को रद्द किया गया। बता दें कि यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित कराई गई थी। शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र से मिली जानकारी के आधार पर परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया। परीक्षा में धांधली की जानकारी मिलने के बाद परीक्षा को रद्द किया गया।

Also Read

यमुना अथॉरिटी में भूमि अधिग्रहण घोटाला, इनके साथ पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

8 Jul 2024 06:25 PM

लखनऊ यूपी@7 : यमुना अथॉरिटी में भूमि अधिग्रहण घोटाला, इनके साथ पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

UP Latest News: विवादित ‘नीट-यूजी’परिक्षा को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की है। वहीं प्रदेश में हुए हाथरस कांड में मारे गए 121 परिजनों के लिए उन्होंने 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। चंद्रशेखर के सड़क पर नमाज संबंधी बयान पर इमरान मसूद ने अपनी प्रतिक्रिया दी ... और पढ़ें