प्रियंका गांधी का भाजपा पर तीखा हमला : राहुल गांधी के खिलाफ हिंसक अभियान चलाने का आरोप

राहुल गांधी के खिलाफ हिंसक अभियान चलाने का आरोप
UPT | प्रियंका गांधी

Sep 18, 2024 17:16

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और केंद्र सरकार के नेताओं पर तीखा हमला बोला है। बुधवार की दोपहर, प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने भाजपा पर राहुल गांधी को निशाना बनाने का आरोप लगाया।

Sep 18, 2024 17:16

Short Highlights
  • भाजपा पर राहुल गांधी को निशाना बनाने का आरोप
  • भाजपा पर कार्रवाई ना करना खतरनाक- प्रियंका गांधी
New Delhi : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और केंद्र सरकार के नेताओं पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एक संगठित, हिंसक और नकारात्मक अभियान चलाने का आरोप लगाया है।

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर लगाया आरोप
बुधवार की दोपहर, प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने भाजपा पर राहुल गांधी को निशाना बनाने का आरोप लगाया। प्रियंका ने कहा, "राहुल गांधी जी जैसे-जैसे जनता की आवाज को मजबूती से उठा रहे हैं, वैसे-वैसे उनके खिलाफ जुबानी और वैचारिक हिंसा बढ़ रही है।" उन्होंने सवाल किया कि क्या दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और गरीबों की आवाज उठाना इतना बड़ा अपराध है कि भाजपा उन्हें "उनकी दादी जैसा हाल" बना देने की धमकियां दे रही है।

भाजपा पर कार्रवाई ना करना खतरनाक- प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने भाजपा नेताओं द्वारा दिए जा रहे हिंसक और अभद्र बयानों को एक "संगठित-सुनियोजित अभियान" का हिस्सा बताया, जो देश के लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और समूचे आरएसएस-भाजपा नेतृत्व पर इन बयानों को शह देने का आरोप लगाया और कहा कि इस पर कोई कार्रवाई न करना और भी ज्यादा खतरनाक है।

विपक्ष और भाजपा के बीच जारी तीखी राजनीति
उन्होंने अंत में सवाल किया कि क्या भाजपा अब हिंसा और नफरत को ही लोकतंत्र का मूलमंत्र बनाना चाहती है? प्रियंका गांधी का यह बयान विपक्ष और भाजपा के बीच जारी तीखी राजनीतिक खींचतान को और भी गहरा कर सकता है, खासकर ऐसे समय में जब हरियाणा विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं।

Also Read

दून एक्सप्रेस को डिरेल करने की कोशिश नाकाम, बिजली का खंभा पटरी पर रखा मिला

19 Sep 2024 11:13 PM

रामपुर रामपुर-काठगोदाम रेल मार्ग : दून एक्सप्रेस को डिरेल करने की कोशिश नाकाम, बिजली का खंभा पटरी पर रखा मिला

रामपुर-काठगोदाम रेलवे रूट पर एक बड़ी दुर्घटना को टालते हुए लोको पायलट की सूझबूझ ने एक संभावित हादसे से यात्रियों की जान बचा ली। बुधवार रात रुद्रपुर के पास रेलवे ट्रैक पर सात मीटर लंबा बिजली का खंभा रखकर काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस को डिरेल करने की कोशिश की गई। और पढ़ें