हिमाचल प्रदेश में जबदस्त उलटफेर : राज्यसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला टाई, फिर ऐसे हुआ फैसला

राज्यसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला टाई, फिर ऐसे हुआ फैसला
UPT | हिमाचल प्रदेश में जबदस्त उलटफेर

Feb 27, 2024 20:50

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए हुए मतदान में जमकर क्रॉस वोटिंग हुई। गिनती के दौरान भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच मुकाबला टाई हो गया, जिसके बाद पर्ची से फैसला किया गया।

Feb 27, 2024 20:50

Short Highlights
  • हिमाचल प्रदेश में जबदस्त उलटफेर
  • कांग्रेस-भाजपा को मिले बराबर वोट
  • पर्ची निकालकर किया गया फैसला
New Delhi :  तीन राज्यों की 15 राज्यसभा सीटों के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की 4 और हिमाचल प्रदेश में 1 सीट है। मतदान के दौरान जबरदस्त क्रॉस वोटिंग भी हुई। इस बीच हिमाचल प्रदेश में भी बड़े उलटफेर की जानकारी सामने आई है। दरअसल यहां बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच मुकाबला टाई हो गया। इसके बाद पर्ची से फैसला किया गया, जिसमें भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई।

कांग्रेस के 40 विधायक, मिले सिर्फ 34 वोट
हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए कांग्रेस की तरफ अभिषेक मनु सिंघवी प्रत्याशी थे। जबकि भाजपा ने हर्ष महाजन को उम्मीदवार बनाया था। हिमाचल में कांग्रेस के 40 विधायक थे, लेकिन उनके प्रत्याशी को केवल 34 वोट मिले। जबकि भाजपा के प्रत्याशी को भी 34 वोट मिले। मुकाबला टाई होने के बाद पर्ची निकालकर अंतिम फैसला किया गया, जिसमें भाजपा ने बाजी मार ली।
 
एक भी चुनाव नहीं हारे हैं हर्ष महाजन
कहा जाता है कि बीजेपी ने जिन हर्ष महाजन को प्रत्याशी बनाया था, वह आज तक एक भी चुनाव नहीं हारे हैं। हर्ष महाजन को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का बेहद करीबी माना जाता था। वह तीन बार चंबा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। साथ ही वीरभद्र सरकार में मंत्री भी रहे। वहीं अभिषेक मनु सिंघवी ने अपनी हार स्वीकार कर ली है।

सीएम सुक्खू ने किया था विधायकों को किडनैप करने का दावा
राज्यसभा चुनाव की मतगणना के बीच हिमाचल प्रदेश के कई विधायक पंचकूला के एक पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में पहुंचे है। इसके बाद सीएम सुक्खू ने विधायकों को किडनैप करने का आरोप लगाया है। सुक्खू ने आरोप लगाया कि सीआरपीएफ बसों से हरियाणा पुलिस उनके विधायकों को किडनैप करके पंचकूला ले गई है। इस कारण हिमाचल में ऑपरेशन लोटस के भी कयास लगाए जा रहे हैं।

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

20 Sep 2024 06:00 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें