Lok Sabha Election 2024 : वोट डालने पहुंचे कई बॉलीवुड सितारे, लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

वोट डालने पहुंचे कई बॉलीवुड सितारे, लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
UPT | वोट डालने पहुंचे कई बॉलीवुड सितारे

May 20, 2024 14:56

लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए आज यानी सोमवार (20 मई) को 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। इस में महाराष्ट्र की 13 सीटें भी शामिल हैं...

May 20, 2024 14:56

Noida Desk : लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए आज यानी सोमवार (20 मई) को 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। इस में महाराष्ट्र की 13 सीटें भी शामिल हैं। जिसके लिए कई बॉलीवुड सितारों ने भी वोट करने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मुंबई में जाह्नवी कपूर से लेकर राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा जैसे यंग सितारों ने भी अपना मतदान किया। सभी सितारों के वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

गोविंदा ने डाला वोट
बॉलीवुड के अभिनेता गोविंदा भी वोट डालने के लिए पहुंचे जहां उन्होंने जनता से कहा कि घरों से बाहर निकलें और वोट जरुर करें।

पिंक कलर के अनारकली में वोट डालने पहुंचीं जाह्नवी कपूर
पिंक कलर का अनारकली सूट पहनकर जाह्नवी कपूर पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए पहुंचीं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह वोट डालने के बाद वहां से कार में बैठकर रवाना होती नजर रही हैं।

उंगली पर लगी स्याही को किया सान्या मल्होत्रा ने फ्लॉन्ट
सान्या मल्होत्रा ने फ्लॉन्ट पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचीं। वह ब्लैक कलर के कैजुअल आउटफिट में नजर आईं। सान्य मल्होत्रा ने वोट करने के बाद अपनी उंगली पर लगी स्याही को फ्लॉन्ट किया।

शूटिंग छोड़कर राजकुमार राव पहुंचे वोट करने
 लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राजकुमार राव ने भी वोट किया। राजकुमार राव ने मीडिया के साथ बातचीत करते वक्त बताया कि वह अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़कर सुबह-सुबह मुंबई सिर्फ वोट डालने के लिए आएं है। इसके साथ ही उन्होने लोगों से वोट करने की अपील भी की।

इन्होंने भी किया वोट
इसके अलावा सुनील शेट्टी से लेकर धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और ईशा देओल ने भी वोट किया।

वोट डालने के बाद शाहिद कपूर इंस्टाग्राम पर की सेल्फी अपलोड
शाहिद कपूर ने वोट डालने के बाद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सेल्फी अपलोड की है। तस्वीर में वह गर्व से अपनी उंगली पर स्याही का निशान दिखाते सेल्फी क्लिक करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अपना वोट डालें, हर वोट मायने रखता है।'

पूजा भट्ट और महेश भट्ट ने भी डाला वोट
पूजा भट्ट ने भी अपने पिता महेश भट्ट के साथ वोट डाला है। उन्होंने एक्स पर अपने पिता के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में दोनों इंक फिंगर फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'प्लीज बाहर जाएं और अपना वोट डालें। आपकी आवाज मायने रखती है।

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

2 Oct 2024 06:00 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें