आखिरकार मुंबई इंडियंस को नसीब हुई जीत : हाईस्कोरिंग मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हराया, शेफर्ड बने जीत के हीरो

हाईस्कोरिंग मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हराया, शेफर्ड बने जीत के हीरो
UPT | रोमारियो शेफर्ड ने शानदार प्रदर्शन किया। फोटो-क्रिकइंफो

Apr 07, 2024 20:49

हाईस्कोरिंग मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 234 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 205 रन ही बना सकी।

Apr 07, 2024 20:49

Short Highlights
  • पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 234 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया
  • जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 205 रन ही बना सकी
  • मुंबई इंडियंस की पारी के आखिरी ओवर में 32 रन बने। जो उसकी जीत का कारण बना
News Delhi News : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस सीजन में लगातार तीन हार के बाद आखिरकार मुंबई इंडियंस को पहली जीत नसीब हुई। रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए हाईस्कोरिंग मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 234 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 205 रन ही बना सकी। पांच मैचों में चौथी हार के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर लुढ़क गई है। वहीं, लगातार तीन मैच हारने के बाद पहली जीत दर्ज कर मुंबई की टीम आठवें स्थान पर पहुंच गई है। 

एनरिक नॉर्त्जे का आखिरी ओवर बना दिल्ली की हार का कारण 
मुंबई इंडियंस की पारी के आखिरी ओवर में 32 रन बने। जो उसकी जीत का कारण बना। रोमारियो शेफर्ड ने एनरिक नॉर्त्जे की सभी 6 बॉल पर बाउंड्री लगाई। इनमें 4 छक्के और 2 चौके शामिल रहे। शेफर्ड ने 10 बॉल पर 39 और टिम डेविड ने 21 बॉल पर 45 रन बनाए। दोनों ने 53 रन की नाबाद साझेदारी की। जिसकी मदद से मुंबई ने विशाल स्कोर खड़ा किया। 

मुंबई ने की तेज शुरुआत
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की शुरुआत शानदार रही थी। रोहित और ईशान ने पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को अक्षर ने तोड़ा। उन्होंने रोहित को बोल्ड किया। रोहित ने 27 गेंद में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 49 रन की पारी खेली। सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे सूर्यकुमार यादव खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। ईशान किशन 23 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए।

आखिरी पांच ओवर में मुंबई ने बनाए 96 रन
कप्तान हार्दिक पांड्या 33 गेंद में 39 रन और तिलक वर्मा छह रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड ने चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी। टिम डेविड 21 गेंद में दो चौके और चार छक्के की मदद से 45 रन और रोमारियो शेफर्ड 10 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 39 रन बनाकर नाबाद रहे। आखिरी पांच ओवर में मुंबई ने 96 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड ने एनरिक नॉर्त्जे के 20वें ओवर में 32 रन बनाए थे जो दिल्ली के लिए हार का कारण बना। दिल्ली की ओर से अक्षर और नॉर्त्जे ने दो-दो विकेट लिए। हालांकि, नॉर्त्जे ने चार ओवर में 65 रन खर्च भी किए। वहीं खलील अहमद को एक विकेट मिला।

एक बार फिर फ्लाप हुए डेविड वार्नर
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत खराब रही थी। डेविड वॉर्नर 10 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पृथ्वी शॉ ने अभिषेक पोरेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी निभाई। शॉ ने आईपीएल करियर का 13वां अर्धशतक लगाया। वह 40 गेंद में आठ चौके और तीन छक्के की मदद से 66 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, पोरेल ने 31 गेंद में पांच चौके की मदद से 41 रन की पारी खेली। कप्तान ऋषभ पंत एक रन, अक्षर पटेल आठ रन और ललित यादव तीन रन बनाकर आउट हुए।

ट्रिस्टन स्टब्स की अर्धशतकीय पारी हुई बेकार
ट्रिस्टन स्टब्स ने एक छोर संभाले रखा और 25 गेंद में तीन चौके और सात छक्के की मदद से 71 रन की नाबाद पारी खेली। यह उनके आईपीएल करियर का दूसरा अर्धशतक रहा। हालांकि उनकी पारी बेकार गई। गेराल्ड कोएत्जी ने 20वें ओवर में ललित, कुशाग्र (0) और झाय रिचर्डसन (2) को पवेलियन भेजा। मुंबई की ओर से कोएत्जी ने चार विकेट लिए। वहीं बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में मात्र 22 रन दिए और दो विकेट झटके। रोमारियो शेफर्ड को एक विकेट मिला।
 

Also Read

फर्जी हैं यूपी की ये यूनिवर्सिटीज, एडमिशन लेने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

8 Jul 2024 04:34 PM

नेशनल UP Fake University List : फर्जी हैं यूपी की ये यूनिवर्सिटीज, एडमिशन लेने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

देशभर में कई ऐसी फर्जी यूनिवर्सिटी चलाई जा रही हैं, जो यूजीसी के मानकों के खिलाफ ऑपरेट हो रही हैं। उत्तर प्रदेश की किसी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की सोच रहें है तो एक बार यूजीसी की वेबसाइट ugc.gov.in पर दर्ज फेक यूनिवर्सिटी लिस्ट 2024 जरूर देख लें। और पढ़ें