बड़ी खबर : यूपीएससी के चेयरमैन मनोज सोनी ने दिया इस्तीफा, 2029 में कार्यकाल होना था समाप्त

यूपीएससी के चेयरमैन मनोज सोनी ने दिया इस्तीफा, 2029 में कार्यकाल होना था समाप्त
UPT | मनोज सोनी

Jul 20, 2024 10:46

भारतीय संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के अध्यक्ष मनोज सोनी ने अपना इस्तीफ़ा राष्ट्रपति को सौंप दिया है। मनोज सोनी ने अपने इस्तीफ़े के पीछे वजह उनकी व्यक्तिगत बताई जा रही है। उनका कार्यकाल...

Jul 20, 2024 10:46

New Delhi News : भारतीय संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के अध्यक्ष मनोज सोनी ने अपना इस्तीफ़ा राष्ट्रपति को सौंप दिया है। मनोज सोनी ने अपने इस्तीफ़े के पीछे वजह उनकी व्यक्तिगत बताई जा रही है। उनका कार्यकाल तो 2029 में समाप्त होने वाला था, लेकिन उन्होंने इस्तीफ़े का निर्णय पहले ही लिया। मनोज सोनी ने अपने पद से इस्तीफ़ा देने के मामले में किसी विशेष कारण का जिक्र नहीं किया है, लेकिन उनके इस निर्णय ने राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र में चर्चाओं को उत्पन्न किया है।

पूजा खेडकर विवाद के बीच दिया इस्तीफा
UPSC के अध्यक्ष मनोज सोनी का कार्यकाल 2029 तक था, लेकिन उन्होंने पांच साल पहले ही इस्तीफा दे दिया। मनोज सोनी 2017 में UPSC के सदस्य के रूप में जुड़े थे और पिछले साल मई महीने में उन्हें UPSC के अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति मिली थी। उनका इस्तीफा वह समय पर आया जब UPSC की चेयरमैन पूजा खेडकर पर विवाद चर्चा में है।

पीएम के करीबी है मनोज सोनी
मनोज सोनी ने 40 साल की उम्र में वडोदरा के प्रसिद्ध एमएस विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में नियुक्ति प्राप्त की है। इन्होंने इस पद पर नियुक्ति पाकर देश के सबसे कम उम्र के कुलपति बनने का गौरव प्राप्त किया है। मनोज सोनी ने पहले भी गुजरात के दो विश्वविद्यालयों में कुलपति के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा उन्होंने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ओप यूनिवर्सिटी के भी कुलपति के तौर पर योगदान दिया है। मनोज सोनी को उनके प्रशासनिक योगदान के लिए प्रमुख रूप से जाना जाता है, और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी करीबी माना जाता है।

Also Read

यूपी के उत्तम सिंह के शानदार प्रदर्शन से भारतीय हॉकी टीम फाइनल में पहुंची, खिताबी मुकाबले में चीन से होगा मुकाबला

16 Sep 2024 08:17 PM

नेशनल एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2024 : यूपी के उत्तम सिंह के शानदार प्रदर्शन से भारतीय हॉकी टीम फाइनल में पहुंची, खिताबी मुकाबले में चीन से होगा मुकाबला

कप्तान ने 19वें और 45वें मिनट मिनट में भारत के लिए गोल किया। उनके अलावा उत्तम सिंह (13वें मिनट) और जरमनप्रीत सिंह (32वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। कोरिया की तरफ से एकमात्र गोल यैंग जिहुन (33वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर किया। और पढ़ें