NET Exam leak : पेपर लीक, रद्द पर प्रियंका ने बीजेपी को घेरा, कहा- 'साफ सुथरे ढंग से एक परीक्षा नहीं करा पा रही मोदी सरकार'

पेपर लीक, रद्द पर प्रियंका ने बीजेपी को घेरा, कहा- 'साफ सुथरे ढंग से एक परीक्षा नहीं करा पा रही मोदी सरकार'
UPT | Priyanka Gandhi

Jun 23, 2024 13:49

NEET-PG परीक्षा रद्द होने पर प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'भाजपा राज में समूची शिक्षा का ढाँचा माफियाओं-भ्रष्टाचारियों के हवाले हो चुका है।

Jun 23, 2024 13:49

New Delhi : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा NEET-PG को स्थगित करने की घोषणा के बाद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी ने भी नीट के पेपर लीक और रद्द होने पर बीजेपी को घेरा है। 23 जून को होने वाली इस महत्वपूर्ण परीक्षा के स्थगन को लेकर प्रियंका ने कहा कि आज युवाओं के भविष्य के सामने भाजपा सरकार एकमात्र सबसे बड़ी बाधा बनकर खड़ी हो चुकी है। देश के युवा अपना सबसे कीमती समय भाजपा के भ्रष्टाचार से लड़ने में गवां रहे हैं।

ये भी पढ़े : स्वास्थ्य मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला, यूजीसी-नेट के बाद नीट पीजी परीक्षा भी स्थगित, जल्द होगा नई तारीखों का ऐलान

प्रियंका गांधी ने क्या कहा
NEET-PG परीक्षा रद्द होने पर प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'भाजपा राज में समूची शिक्षा का ढाँचा माफियाओं-भ्रष्टाचारियों के हवाले हो चुका है। लालची और चाटुकार किस्म के अयोग्य लोगों के हाथ में देश की शिक्षा और बच्चों का भविष्य सौंप देने की राजनीतिक जिद और अहंकार ने पेपर लीक, परीक्षा रद्द, कैंपसों से पढ़ाई-लिखाई का विलोप और राजनीतिक गुंडागर्दी को हमारी शिक्षा-व्यवस्था की पहचान बना दिया है। '
  प्रियंका ने बीजेपी पर गंभीर आरोप
प्रियंका ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, ' भाजपा सरकार साफ-सुथरे ढंग से एक परीक्षा तक नहीं करा सकती। आज युवाओं के भविष्य के सामने भाजपा सरकार एकमात्र सबसे बड़ी बाधा बनकर खड़ी हो चुकी है। देश के काबिल युवा अपना सबसे कीमती समय, सारी ऊर्जा भाजपा के भ्रष्टाचार से लड़ने में गवां रहे हैं और मजबूर मोदी जी सिर्फ तमाशा देख रहे हैं।'



राहुल ने भी बीजेपी पर किया तीखा प्रहार 
राहुल गांधी ने कहा कि यह वर्तमान सरकार के शासनकाल में शिक्षा व्यवस्था की दुर्दशा का एक और उदाहरण है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री पेपर लीक के रैकेट और शिक्षा माफिया के सामने पूरी तरह से असहाय हैं। राहुल गांधी ने कहा, "अब यह स्पष्ट है कि मोदी, जो हर बार चुपचाप तमाशा देखते रहते हैं, पेपर लीक रैकेट और शिक्षा माफिया के सामने बिल्कुल लाचार हैं। नरेंद्र मोदी की अक्षम सरकार छात्रों के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है - हमें देश के भविष्य को इससे बचाना ही होगा।"

ये भी पढ़े : शिक्षा मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला : NEET-UG मामले की जांच सीबीआई को सौंपी

Also Read

फर्जी हैं यूपी की ये यूनिवर्सिटीज, एडमिशन लेने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

8 Jul 2024 04:34 PM

नेशनल UP Fake University List : फर्जी हैं यूपी की ये यूनिवर्सिटीज, एडमिशन लेने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

देशभर में कई ऐसी फर्जी यूनिवर्सिटी चलाई जा रही हैं, जो यूजीसी के मानकों के खिलाफ ऑपरेट हो रही हैं। उत्तर प्रदेश की किसी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की सोच रहें है तो एक बार यूजीसी की वेबसाइट ugc.gov.in पर दर्ज फेक यूनिवर्सिटी लिस्ट 2024 जरूर देख लें। और पढ़ें