मोदी के विकास को प्रियंका ने बताया भ्रष्टाचार का मॉडल : कहा- भाजपा के 'चंदा लो और धंधा दो' से उठा पर्दा

कहा- भाजपा के 'चंदा लो और धंधा दो' से उठा पर्दा
UPT | प्रियंका गांधी

Jun 28, 2024 10:48

वायनाड लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार घोषित होने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर वार कर रही हैं। प्रियंका तीखे शब्दों के बाण छोड़कर पीएम...

Jun 28, 2024 10:48

New Delhi News : वायनाड लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस द्वारा उम्मीदवार घोषित होने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर वार कर रही हैं। प्रियंका तीखे शब्दों के बाण छोड़कर पीएम मोदी पर निशाना साध रहीं हैं। दरअसल उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर हमला बोला है। जिसमे प्रियंका ने मोदी के इस साल किए गए विकास कार्यों पर बात की हैं।


मोदी के विकास को बताया भ्रष्टाचार
बता दें कि प्रियंका गांधी ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) के टर्मिनल-1 पर हुए हादसे को लेकर मोदी सरकार पर जुबानी हमला किया है। प्रियंका ने पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री ने इसी साल मार्च में दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 का उद्घाटन किया था, आज उसकी छत ढह गई। प्रियंका ने कल जबलपुर एयरपोर्ट को लेकर भी बात की और कहा कि तीन महीने पहले प्रधानमंत्री जी ने जिस जबलपुर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था, उसकी भी छत ढह गई। इसके साथ ही प्रियंका ने अयोध्या का जिक्र भी करते हुए कहा कि अयोध्या में निर्माण कार्यों से पूरा देश परेशान है।

"चंदा लो और धंधा दो" मॉडल से उठा पर्दा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट कहा कि मार्च में प्रधानमंत्री जी ने दिल्ली एयरपोर्ट  टर्मिनल-1 का उद्घाटन किया था, आज उसकी छत ढह गई जिसमें एक कैब ड्राइवर की दुखद मृत्यु हो गई। तीन महीने पहले प्रधानमंत्री जी ने जिस जबलपुर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था, उसकी भी छत ढह गई। अयोध्या में निर्माण कार्यों के खस्ताहाल पर पूरा देश दुखी है। यह भाजपा का "चंदा लो और धंधा दो" का भ्रष्टाचारी मॉडल है जिससे अब पर्दा उठ चुका है। सवाल यह है कि प्रधान उद्धघाटन मंत्री जी क्या इन घटिया निर्माण कार्यों और इस भ्रष्टाचारी मॉडल की जिम्मेदारी लेंगे?
 
वायनाड से कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार
कांग्रेस पार्टी ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपनी महासचिव प्रियंका गांधी को उम्मीदवार घोषित किया है। यह चुनाव 2024 में हुए लोकसभा चुनावों के बाद हो रहा है, जिसमें उनके भाई राहुल गांधी ने वायनाड सीट से जीत हासिल की थी। राहुल गांधी ने इस सीट को छोड़ दिया है, और अब प्रियंका गांधी यहां से अपने राजनीतिक पथ की शुरुआत करने जा रही हैं। प्रियंका गांधी ने खुद इस बारे में बयान दिया है कि वे वायनाड के लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को ध्यान में रखती हैं और राहुल गांधी की अभाव महसूस नहीं होने देंगी। उन्होंने बताया कि उन्हें वायनाड के लोगों की समस्याओं और मांगों के प्रति समझ है, जो उन्हें इस सीट पर प्रतिनिधित्व करने में सक्षम बनाती है।

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

8 Jul 2024 06:00 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें