टीएमसी की शहीद दिवस रैली : ममता और अखिलेश ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, जताई अस्थिरता की आशंका

ममता और अखिलेश ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, जताई अस्थिरता की आशंका
UPT | Akhilesh Yadav and Mamata Banerjee

Jul 21, 2024 15:21

रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी शिरकत की। यह आयोजन टीएमसी के लिए विशेष महत्व रखता था, क्योंकि यह पश्चिम बंगाल में...

Jul 21, 2024 15:21

Short Highlights
  • एस्प्लेनेड मैदान में शहीद दिवस रैली का आयोजन किया गया
  • रैली में ममता बनर्जी के साथ-साथ अखिलेश यादव ने भी शिरकत की
  • अखिलेश यादव ने कहा, दिल्ली में मौजूदा सरकार ज्यादा दिन नहीं टिकेगी 
New Delhi News : कोलकाता के एस्प्लेनेड मैदान में रविवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की वार्षिक शहीद दिवस रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी शिरकत की। यह आयोजन टीएमसी के लिए विशेष महत्व रखता था, क्योंकि यह पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों में पार्टी की जीत के बाद पहली बड़ी जनसभा थी।

अखिलेश यादव की प्रशंसा
रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय एकता पर जोर दिया और बंगाल तथा भारत के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अखिलेश यादव की उपस्थिति की सराहना करते हुए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन की प्रशंसा की। ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार अस्थिर है और किसी भी समय गिर सकती है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि टीएमसी महिला सशक्तीकरण के मामले में अग्रणी है, जिसके 38 प्रतिशत निर्वाचित सांसद महिलाएं हैं।

दिल्ली में ज्यादा दिन नहीं टिकेगी सरकार- अखिलेश
अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल सांप्रदायिक ताकतों के साथ मिलकर देश में अशांति फैलाने का प्रयास कर रहा है। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि दिल्ली में मौजूदा सरकार लंबे समय तक नहीं टिकेगी और जल्द ही गिर जाएगी। उन्होंने बंगाल और उत्तर प्रदेश में भाजपा की हार का उल्लेख करते हुए विपक्ष की एकजुटता पर बल दिया।

अखिलेश यादव ने रैली में आगे कहा, देश की राजनीति में वर्तमान चुनौतियों को देखते हुए हमें एकजुट होकर काम करना होगा। जो लोग अलग-अलग जगहों पर सत्ता में हैं, वे लगातार षड्यंत्र रच रहे हैं। बंगाल में आपने भाजपा को पीछे छोड़ दिया, उत्तर प्रदेश ने भी आपके साथ मिलकर पीछे छोड़ दिया। दिल्ली की सरकार चलने वाली नहीं है, वो सरकार गिरने वाली है।

Also Read

यूपी के उत्तम सिंह के शानदार प्रदर्शन से भारतीय हॉकी टीम फाइनल में पहुंची, खिताबी मुकाबले में चीन से होगा मुकाबला

16 Sep 2024 08:17 PM

नेशनल एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2024 : यूपी के उत्तम सिंह के शानदार प्रदर्शन से भारतीय हॉकी टीम फाइनल में पहुंची, खिताबी मुकाबले में चीन से होगा मुकाबला

कप्तान ने 19वें और 45वें मिनट मिनट में भारत के लिए गोल किया। उनके अलावा उत्तम सिंह (13वें मिनट) और जरमनप्रीत सिंह (32वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। कोरिया की तरफ से एकमात्र गोल यैंग जिहुन (33वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर किया। और पढ़ें