WFI : खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को किया निलंबित, बृजभूषण के करीबी संजय सिंह भी हुए बेघर

खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को किया निलंबित, बृजभूषण के करीबी संजय सिंह भी हुए बेघर
Uttar Pradesh News | WFI

Dec 24, 2023 17:26

इसी साल पहलवानों के विरोध के कारण भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को कुश्ती संघ के अध्यक्ष के पद से भी हटा दिया गया था। जिसके बाद संघ में चुनाव हुआ और बृजभूषण शरण के ही करीबी संजय सिंह चुनाव जीत गए।

Dec 24, 2023 17:26

Delhi News : भारतीय खेल मंत्रालय ने आज बड़ा फैसला लिया। इसमें नवनियुक्त भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि खिलाड़ियों के विरोध के कारण मंत्रालय ने यह फैसला लेना पड़ा है। इसी साल पहलवानों के विरोध के कारण भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को कुश्ती संघ के अध्यक्ष के पद से भी हटा दिया गया था। जिसके बाद संघ में चुनाव हुआ और बृजभूषण शरण के ही करीबी संजय सिंह चुनाव जीत गए। 

हरियाणा लॉबी को दी है मात
भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव में संजय सिंह ने हरियाणा लॉबी की अनीता सिंह श्योराण को ज़बरदस्त शिकस्त दी है। संजय सिंह फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के बेहद करीबी माने जाते हैं। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत ज्ञानदास के उत्तराधिकारी व संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा संजय दास ने कहा कि पिछले 1 साल से भारतीय कुश्ती का बुरा दौर था, नए अध्यक्ष के चुनाव के बाद समाप्त हो गया है। मैं नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देता हूं। इस मौके पर हनुमानगढ़ी के गद्दी नशीन महंत प्रेमदास महाराज के शिष्य और हनुमानगढ़ी संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ महेश दास, महंत माधव दास, हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, उपेंद्र दास, विवेक दास, आचार्य देवेश सहित दर्जनों संत महंत उपस्थित रहे। 

पहलवानों की जीत हुई 
वही पूर्व अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि ये जीत मतदाताओं और पहलवानों की जीत है। जो ग्रहण लगा था वो अब समाप्त हुआ है। चुनी गईं फेडरेशन जात के आधार पर प्रान्त के आधार पर बिना भेद भाव के काम करेगी ये उनका विश्वास है। सांसद श्री सिंह ने हरियाणा के पहलवानों को अयोध्या से ज़िंदाबाद भी किया।

Also Read

यूपी के उत्तम सिंह के शानदार प्रदर्शन से भारतीय हॉकी टीम फाइनल में पहुंची, खिताबी मुकाबले में चीन से होगा मुकाबला

16 Sep 2024 08:17 PM

नेशनल एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2024 : यूपी के उत्तम सिंह के शानदार प्रदर्शन से भारतीय हॉकी टीम फाइनल में पहुंची, खिताबी मुकाबले में चीन से होगा मुकाबला

कप्तान ने 19वें और 45वें मिनट मिनट में भारत के लिए गोल किया। उनके अलावा उत्तम सिंह (13वें मिनट) और जरमनप्रीत सिंह (32वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। कोरिया की तरफ से एकमात्र गोल यैंग जिहुन (33वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर किया। और पढ़ें