Holi 2024 : होली के दिन इन भगवानों को पूजने का है महत्व, कई मान्यताओं से भरा है यह पर्व 

होली के दिन इन भगवानों को पूजने का है महत्व, कई मान्यताओं से भरा है यह पर्व 
UPT | होली

Mar 24, 2024 21:44

रंगों के इस पर्व को भगवान कृष्ण और राधा का प्रेम का प्रतीक माना जाता है। होली को ब्रज में 'फाग उसव' के रूप में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि श्री कृष्ण...

Mar 24, 2024 21:44

Short Highlights
  • होली के इस पवन अवसर पर भगवान शिव की भी पूजा की जाती है।
  • होलिका और प्रहलाद की पूजा के साथ ही भगवान विष्णु की भी पूजा करने की परम्परा है।
National : होली का पर्व पूरे देश में बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। होली के त्योहार से एक दिन पहले होलिका दहन का आयोजन किया जाता है। होलिका दहन को लेकर ऐसी मान्यता है कि इस कथा को पढ़ने से भगवान विष्‍णु प्रसन्‍न होते हैं। एक कथा भी बहुत प्रचलित है कि जिस प्रकार उन्होंने अपने भक्‍त प्रह्लाद को होलिका की अग्नि से बचाया था, उसी प्रकार वह अपने भक्त की भी रक्षा करेंगे। होली पर्व का महत्व सिर्फ रंग और गुलाल खेलने भर से नहीं है बल्कि ऐसा कहा जाता है कि इस दिन की जाने वाली देवी-देवताओं की पूजा एंव भक्ति से सभी दुखों को दूर किया जा सकता है। होली के पर्व पर कई देवी-देवताओं को की पूजा करने की परम्परा है।

इस दिन कई देवी-देवताओं को पूजा जाता है 
रंगों के इस पर्व को भगवान कृष्ण और राधा का प्रेम का प्रतीक माना जाता है। होली को ब्रज में 'फाग उसव' के रूप में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि श्री कृष्ण ने रंगपंचमी के दिन राधा पर रंग डाला था। इसीलिए रंगपंचमी मनाई जा ती है। इसके साथ ही इस दिन विष्णु पूजा का भी अपना महत्व है। होलिका और प्रहलाद की पूजा के साथ ही भगवान विष्णु की भी पूजा करने की परम्परा है। ऐसा माना जाता है कि त्रैतायुग के प्रारंभ में विष्णु भगवान ने धूली वंदन की थी। इसी के याद में धुलेंडी मनाई जाती है।

शिव पूजन का है अपना महत्व
होली के इस पवन अवसर पर भगवान शिव की भी पूजा की जाती है। भगवान शिव को लेकर ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव ने इसी दिन कामदेव को भस्म किया था। इसके बाद देवी रति को यह वरदान दिया था कि तुहारा पति श्रीकृण के यहां प्रद्युम्न के रूप में जन्म लेगा। इस दिन शिव जी का जलाभिषेक किया जाता है।

Also Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की, हरसंभव मदद पर जोर

2 Jul 2024 08:26 PM

नेशनल हाथरस कांड पर एक्शन में केंद्र-राज्य : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की, हरसंभव मदद पर जोर

हाथरस की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री ने एक्स पर ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दुखद हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। और पढ़ें