Lucknow News : प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार बनेगी सरकार : कौशल किशोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार बनेगी सरकार : कौशल किशोर
UPT | कौशल किशोर ने संकल्प पत्र और सुझाव पेटी लॉन्च किया।

Mar 04, 2024 15:17

केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनेगी। उन्होंने यहां 'विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान' का संकल्प पत्र और सुझाव पेटी लॉन्च किया।

Mar 04, 2024 15:17

Short Highlights
  • केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने लखनऊ में आयोजित की प्रेस कांफ्रेंस 
  • विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान का संकल्प पत्र और सुझाव पेटी लॉन्च किया

 

Lucknow News : केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि बीजेपी 2024 के लिए बड़ा घोषणापत्र तैयार कर रही है। इसके लिए 'विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान' चला रही है और लोगों से सुझाव मांग रही है। संकल्प पत्र और सुझाव पेटी लॉन्च करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास से वर्ष 2047 तक विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए लोगों से सुझाव मांगे जा रहे हैं। जिला स्तर और विधानसभा स्तर पर जनता से संकल्प पत्र के लिए सुझाव रखे जा रहे हैं। 

संकल्प पत्र के लिए सुझाव एकत्र करेंगे
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि संकल्प पत्र के लिए हर विधानसभा में चलेगी एक एलइडी वैन। एक दिन में 10 जगह  वैन जाएगी मतलब दो एलईडी वैन में भाजपा कार्यकर्ता एक दिन में 20 जगह जाकर लोगों से संकल्प पत्र के लिए सुझाव एकत्र करेंगे। आप अपना सुझाव भेजने के लिए 9090 902024 पर मिस कॉल भी कर सकते हैं। 

विज्ञान की दुनिया में नंबर एक बनाया
केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनेगी। जनता से सुझाव मांगने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है। केमिकल फ्री खेती करवाना ये बीजेपी सरकार में हो पाया है। भारत को विज्ञान की दुनिया में नंबर एक बनने का काम मोदी ने किया।

Also Read

यूपी के उत्तम सिंह के शानदार प्रदर्शन से भारतीय हॉकी टीम फाइनल में पहुंची, खिताबी मुकाबले में चीन से होगा मुकाबला

16 Sep 2024 08:17 PM

नेशनल एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2024 : यूपी के उत्तम सिंह के शानदार प्रदर्शन से भारतीय हॉकी टीम फाइनल में पहुंची, खिताबी मुकाबले में चीन से होगा मुकाबला

कप्तान ने 19वें और 45वें मिनट मिनट में भारत के लिए गोल किया। उनके अलावा उत्तम सिंह (13वें मिनट) और जरमनप्रीत सिंह (32वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। कोरिया की तरफ से एकमात्र गोल यैंग जिहुन (33वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर किया। और पढ़ें