Prayagraj News : 60 जिलों में लू का अलर्ट, कानपुर में 52 साल का रिकॉर्ड टूटा, जानें अपने शहर का हाल

60 जिलों में लू का अलर्ट, कानपुर में 52 साल का रिकॉर्ड टूटा, जानें अपने शहर का हाल
UPT | गर्मी के कहर की सांकेतिक फोटो

Jun 13, 2024 12:02

यूपी में इस बार गर्मी कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ने में लगी है। यूपी के 60 जिले भट्ठी की तरह तप रहे हैं। प्रयागराज और कानपुर पहले और दूसरे नंबर पर आते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों तक...

Jun 13, 2024 12:02

Short Highlights
  • मौसम विभाग ने 12 से 15 जून तक लू का रेड अलर्ट जारी किया है।
  • सुबह 9 से शाम 5 बजे तक 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गर्म हवाएं चलेंगी।
  • पारा 48 डिग्री और हीट इंडेक्स 52 के पार जा सकता है। 
Prayagraj News : यूपी में इस बार गर्मी कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ने में लगी है। यूपी के 60 जिले भट्ठी की तरह तप रहे हैं। प्रयागराज और कानपुर पहले और दूसरे नंबर पर आते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों तक गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, तेज़ हवाओं के साथ लू चलने का अनुमान है।

​​​​​यूपी में 48 डिग्री तक जाएगा पारा
यूपी में अगले 4 दिनों तक भीषण गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने 12 से 15 जून तक लू का रेड अलर्ट जारी किया है। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गर्म हवाएं चलेंगी। पारा 48 डिग्री और हीट इंडेक्स 52 के पार जा सकता है। आज भी 60 जिलों में लू का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिन तक तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि दर्ज की जाएगी। मंगलवार को प्रयागराज यूपी का सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 

सबसे गर्म प्रयागराज, कानपुर में रिकॉर्ड टूटा
प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में प्रयागराज टॉप पर रहा। बुधवार को महीने का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। यहां पारा 47 डिग्री को पार कर गया। आगरा में 16 जून तक भीषण गर्मी का अलर्ट है। कानपुर में गर्मी ने 52 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जहां सीजन का न्यूनतम तापमान सर्वाधिक 34.9 डिग्री रहा। बरेली में आज भी 43 डिग्री तापमान पहुंचने की संभावना है।

प्रदेश में लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म जिला
प्रदेश में प्रयागराज लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म जिला रहा। अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन के साथ रात के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान बढ़कर 31.8 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम के जानकारों के अनुसार, 16 जून तक गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने के आसार हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री से अधिक रहने की संभावना है। जिसकी वजह से गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिलेगा। न्यूनतम तापमान भी 32.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है।

Also Read

24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग, हिंदू संगठनों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

5 Oct 2024 09:30 PM

कौशांबी रामकथा के दौरान फाड़ी गई धार्मिक पुस्तक : 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग, हिंदू संगठनों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में रामकथा के दौरान भागवत गीता के अपमान का मामला सामने आया है। यहां कुछ असामाजिक तत्वों ने धार्मिक पुस्तक फाड़ दी। इसकी जानकारी जैसे ही हिंदूवादी संगठनों को हुई, उन्होंने हंगामा कर दिया। और पढ़ें