अतीक अहमद की संपत्तियों पर कार्रवाई : आठ करोड़ की बेनामी प्रॉपर्टी कुर्क करने का मामला, जानिए कैसे हुआ खुलासा

आठ करोड़ की बेनामी प्रॉपर्टी कुर्क करने का मामला, जानिए कैसे हुआ खुलासा
UPT | सांकेतिक फोटो

Aug 31, 2024 16:45

माफिया अतीक अहमद की करोड़ों की एक और बेनामी संपत्ति को कुर्क करने की पुलिस तैयारी कर रही है। पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत चल रहे मुकदमे की जांच के दौरान करछना के मीरखपुर उपहार में आठ करोड़ की बेनामी प्रॉपर्टी का पता चला...

Aug 31, 2024 16:45

Prayagraj News : माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की बेनामी संपत्तियों के खिलाफ प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट का अभियान लगातार जारी है। पुलिस को अतीक अहमद की बेनामी संपत्तियों का पता प्रयागराज, लखनऊ, नोएडा और दिल्ली में भी चला है। इनमें से अब तक पुलिस कई संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट 14(1) के तहत कुर्क भी कर चुकी है।

आठ करोड़ की बेनामी प्रॉपर्टी का पता चला
माफिया अतीक अहमद की करोड़ों की एक और बेनामी संपत्ति को कुर्क करने की पुलिस तैयारी कर रही है। पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत चल रहे मुकदमे की जांच के दौरान करछना के मीरखपुर उपहार में आठ करोड़ की बेनामी प्रॉपर्टी का पता चला। पुलिस ने राजस्व विभाग से जमीन का सत्यापन कराया। डीसीपी सिटी दीपक भूकर ने इस संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क करने के लिए पुलिस कमिश्नर कोर्ट को रिपोर्ट सौंप दी है। डीसीपी सिटी के अनुसार, कोर्ट की अनुमति मिलते ही कुर्की कार्रवाई की जाएगी।



ऐसे हुआ बेनामी संपत्ति का खुलासा
माफिया अतीक अहमद के गुर्गों ने उसकी बेनामी संपत्ति को सफाईकर्मी श्याम सरोज के नाम पर रजिस्ट्री करा दी थी। इस संपत्ति की कीमत आठ करोड़ रुपये है। अतीक और अशरफ की मौत के बाद, उनके गुर्गे इस प्रॉपर्टी को बेचने की कोशिश कर रहे थे। सफाईकर्मी ने अतरसुइया थाना पुलिस के सामने आकर इस मामले का खुलासा किया और शिकायत दर्ज कराई। श्याम जी सरोज की तहरीर पर अतीक के चार करीबियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अतरसुइया थाना पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के करीबी जावेद खान, कामरान अहमद, फराज अहमद खान, शुक्ला जी और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित श्याम सरोज, जो कि एक सफाईकर्मी और कोराली नवाबगंज का निवासी है, ने इस मामले का खुलासा किया। डीसीपी सिटी दीपक भूकर के अनुसार, माफिया अतीक अहमद की अन्य अवैध और बेनामी संपत्तियों की भी जांच जारी है।

Also Read

डीएलएड ट्रेनिंग के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई...

18 Sep 2024 02:54 PM

प्रयागराज Prayagraj News : डीएलएड ट्रेनिंग के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, जानें कौन कर सकता है अप्लाई...

प्रयागराज में डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजूकेशन (डीएलएड) प्रशिक्षण सत्र 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन आज 18 सितंबर से शुरू हो गया है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://updeled.gov.in पर 9 अक्टूबर... और पढ़ें