टोल प्लाजा पर छात्रा से छेड़छाड़ : लड़की ने जूती निकालकर टोलकर्मी को दौड़ाया , फरार आरोपी की तलाश...

लड़की ने जूती निकालकर टोलकर्मी को दौड़ाया , फरार आरोपी की तलाश...
UPT | टोल कर्मी को जवाब देती छात्रा और उसकी सहेलियां।

Sep 13, 2024 01:49

छेड़छाड़ की इस घटना के बाद मुंगारी टोल प्लाजा पर काफी देर तक हंगामा जारी रहा। छात्राओं का आरोप है कि टोलकर्मी अक्सर स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ करता था।

Sep 13, 2024 01:49

Prayagraj News : प्रयागराज में स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में यमुनानगर के मुंगारी टोल प्लाजा पर एक और घटना सामने आई है, जहां एक टोलकर्मी ने स्कूल जा रही छात्रा से छेड़छाड़ की। छात्रा ने इस घटना के बाद जूती निकालकर टोलकर्मी को दौड़ाया। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

टोलकर्मी पर छेड़छाड़ का आरोप
छेड़छाड़ की इस घटना के बाद मुंगारी टोल प्लाजा पर काफी देर तक हंगामा जारी रहा। छात्राओं का आरोप है कि टोलकर्मी अक्सर स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ करता था। पहले भी कई बार छात्राओं ने उसकी हरकतों को नजरअंदाज किया, लेकिन जब उसने अश्लील टिप्पणियां की, तो छात्राओं का धैर्य जवाब दे गया। गुस्साई छात्रा ने अपनी जूती निकालकर उसे दौड़ा लिया, जिसके बाद टोलकर्मी टोल बूथ में जाकर छिप गया।



फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
इस घटना की सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी रामपुर मौके पर पहुंचे और पुलिस ने टोल बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। हालांकि, आरोपी टोलकर्मी फरार हो चुका था। पुलिस के अनुसार, छात्रा के परिजनों ने तहरीर दी है, और उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। योगी सरकार के आदेशों का पालन करते हुए, पुलिस आरोपी टोलकर्मी की तलाश कर रही है।

Also Read

संगम नगरी में गंगा और यमुना नदी उफान पर, एनडीआरएफ ने 9 लोगों को बचाया

17 Sep 2024 08:22 PM

प्रयागराज Prayagraj News : संगम नगरी में गंगा और यमुना नदी उफान पर, एनडीआरएफ ने 9 लोगों को बचाया

संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों नदियां उफान पर हैं। मंगलवार सुबह से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। इसी बीच... और पढ़ें