महाकुंभ-2025 की तैयारी: जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, कहा- सभी कार्य समय सीमा के अंदर पूरे किए जाएं

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, कहा- सभी कार्य समय सीमा के अंदर पूरे किए जाएं
UPT | कार्यों की जानकारी लेते प्रयागराज जिलाधिकारी।

Sep 13, 2024 01:45

प्रयागराज जिलाधिकारी ने महाकुम्भ 2025 के दृष्टिगत कराये जा रहे सेतु निगम एवं पीडब्लूडी के विभिन्न कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएं।

Sep 13, 2024 01:45

Prayagraj News: प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारी जोरों पर है। इसी क्रम में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी की ओर से कराए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण, साथ ही पुलों के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

आरओबी और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जोर
जिलाधिकारी ने फाफामऊ से सोरांव मार्ग पर आरएफ रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे रेल ओवरब्रिज (आरओबी) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पिक्लोरियल चार्ट की समीक्षा की और यह जानकारी ली कि कितना काम पूरा हो चुका है और कितना शेष है। जिलाधिकारी ने निर्माण में उपयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट भी देखी और थर्ड पार्टी के अधिकारियों से सामग्री की मानकता की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य पूरी तरह से मानकों के अनुरूप किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने एमएनआईटी द्वारा कराई गई टेस्टिंग रिपोर्ट का अवलोकन भी किया और निर्माण कार्य में फ्लाई ऐश के उपयोग की भी जानकारी ली। उन्होंने सेतु निगम के अधिकारियों को रेलवे के साथ तालमेल बनाते हुए कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्य को 31 अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान
इसके बाद जिलाधिकारी ने आरएफ रेलवे क्रॉसिंग से सोरांव जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्यों का भी निरीक्षण किया। बड़गांव से मऊआइमा को जोड़ने वाली सड़क का निरीक्षण करते हुए उन्होंने सड़क की खुदाई करवाई और उसके नीचे की सामग्री की गहराई की जांच करवाई। थर्ड पार्टी द्वारा जांच में सामग्री मानक के अनुरूप पाई गई। जिलाधिकारी ने मार्ग की मिट्टी और लेवलिंग की गुणवत्ता की भी जानकारी ली और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। 

ग्रेडेशन टेस्टिंग और चौड़ीकरण कार्य की जांच
इसके बाद जिलाधिकारी ने गारापुर सिकंदरा बहरिया मार्ग का निरीक्षण किया, जहां सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम चल रहा था। उन्होंने मार्ग की खुदाई कर गहराई की जांच करवाई, जो मानक के अनुसार पाई गई। मौके पर ही ग्रेडेशन टेस्टिंग भी कराई गई, जो पूरी तरह से मानकों के अनुरूप थी। निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम, थर्ड पार्टी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन के लिए इन सभी कार्यों को समय और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।  

Also Read

संगम नगरी में गंगा और यमुना नदी उफान पर, एनडीआरएफ ने 9 लोगों को बचाया

17 Sep 2024 08:22 PM

प्रयागराज Prayagraj News : संगम नगरी में गंगा और यमुना नदी उफान पर, एनडीआरएफ ने 9 लोगों को बचाया

संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों नदियां उफान पर हैं। मंगलवार सुबह से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। इसी बीच... और पढ़ें