Prayagraj News : सपा की योगी सरकार को नसीहत, कहा- शासन को सांप्रदायिक नहीं होना चाहिए...

सपा की योगी सरकार को नसीहत, कहा- शासन को सांप्रदायिक नहीं होना चाहिए...
UPT | शहर काजी के परिवार के साथ बैठे सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल।

Sep 25, 2024 14:12

मरहूम शहर काजी और पूर्व इमाम सय्यद मकबूल हुसैन हबीबी के घर उनके परिवार को सांत्वना देने पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दुकानों पर नेम प्लेट लगाने के योगी...

Sep 25, 2024 14:12

Short Highlights
  • सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दोषी व्यक्तियों का एनकाउंटर होना चाहिए।
  • उपचुनाव से पहले कांग्रेस और सपा के बीच खींचतान की खबरों को खारिज किया।
  • केंद्र में दस साल के शासन में हिटलरशाही का पता आम जनता को चल गया है।
Prayagraj News : मरहूम शहर काजी और पूर्व इमाम सय्यद मकबूल हुसैन हबीबी के घर उनके परिवार को सांत्वना देने पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दुकानों पर नेम प्लेट लगाने के योगी सरकार के फैसले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार को सांप्रदायिक नहीं होना चाहिए। नेम प्लेट को लेकर आम जनता में नाखुशी है। सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही इसको लेकर आदेश पारित कर दिया है। सरकार को कोर्ट के आदेश के बारे में समझने की जरूरत है। जनता सरकार और न्यायपालिका के काम को अच्छे से समझती है। 

प्रदेश में हिटलरशाही हावी
सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि यह देश साम्प्रदायिक नहीं, बल्कि धर्मनिरपेक्ष है। सभी लोगों को सामाजिक, राजनैतिक और आर्थिक भागीदारी मिल सके, इसके लिए हमारी पार्टी काम कर रही है। देश और प्रदेश में पूरी तरह से हिटलरशाही हावी है। कोई भी हिटलरशाही दस साल से ज्यादा नहीं चलती है। केंद्र में दस साल के शासन में इनकी हिटलरशाही का पता आम जनता को चल गया है। लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा दिया था, जिसको आम जनता ने नकारते हुए 240 पर रोक दिया है। प्रदेश में दस सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस और सपा के बीच खींचतान की खबरों को उन्होंने खारिज किया। कहा कि सीट बंटवारे को लेकर हमारे गठबन्धन में कोई दरार नहीं है। समय आने पर दोनों दलों के मुखिया सीट शेयरिंग तय कर लेंगे। फूलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के दावेदारी को लेकर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस पर भी अंतिम फ़ैसला दोनों दलों का शीर्ष नेतृत्व लेगा।

इंसाफ की डगर पर चले सरकार 
सुल्तानपुर डकैती मामले में एनकाउंटर में ढेर हुए आरोपियों को लेकर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि सुल्तानपुर एनकाउंटर फर्जी है। एनकाउंटर में मारे गए दोनों आरोपियों के परिवार को शोषित, पीड़ित और बेहद गरीब बताया। वह एनकाउंटर के खिलाफ नहीं हैं, दोषी व्यक्तियों का एनकाउंटर होना चाहिए। सरकार को इंसाफ की डगर पर चलने की नसीहत भी दी, उन्होंने कहा कि सरकार अगर इंसाफ के रास्ते पर नहीं चलेगी तो यह देश और प्रदेश बिगड़ जाएगा।

Also Read

कोर्ट ने 4 नवंबर तक सीलबंद लिफाफ में मांगी रिपोर्ट, जानिए पूरा मामला

25 Sep 2024 08:58 PM

प्रयागराज सीबीआई को मिली वेरिफिकेशन सेंटर के फर्जीवाड़े की जांच : कोर्ट ने 4 नवंबर तक सीलबंद लिफाफ में मांगी रिपोर्ट, जानिए पूरा मामला

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निहारिका इंटरप्राइजेज के तहत संचालित फोटो वेरिफिकेशन सेंटर के फर्जीवाड़े की गंभीरता को देखते हुए जांच सीबीआई को सौंप दी है। यह निर्णय न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह ने अमरोहा के गुरेंद्र उर्फ गोलू की पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई के दौरान लिया। और पढ़ें