ज्ञानवापी परिसर : प्रवीण तोगड़िया बोले, सर्वे रिपोर्ट से साबित हुआ मंदिर तोड़कर बनाई मस्जिद 

प्रवीण तोगड़िया बोले, सर्वे रिपोर्ट से साबित हुआ मंदिर तोड़कर बनाई मस्जिद 
UPT | अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया

Jan 28, 2024 19:46

ज्ञानवापी मस्जिद नहीं बल्कि मंदिर ही है, यह बात न्यायालय में दाखिल की गई सर्वे रिपोर्ट से साबित हो गई है। अब यह परिसर हिन्दुओं को सौंप देना चाहिए। यह बात अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कानपुर में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कही। 

Jan 28, 2024 19:46

Kanpur News : ज्ञानवापी मस्जिद नहीं बल्कि मंदिर ही है, यह बात न्यायालय में दाखिल की गई सर्वे रिपोर्ट से साबित हो गई है। अब यह परिसर हिन्दुओं को सौंप देना चाहिए। यह बात अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कानपुर में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कही। 

मुस्लिम लोग दिखाएं बड़ा दिल 
प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि ज्ञानवापी शिव मंदिर था जिसे औरंगजेब ने तोड़कर मंदिर के ही मलवे से मस्जिद का निर्माण करवाया था। इसके प्रमाण अब तो सबके सामने हैं। मुस्लिम लोगों को भी यह मान लेना चाहिए और बड़ा दिल दिखाते हुए हिन्दुओं को यह सौंप दें। इससे देश में भाई-चारा और मजबूत होगा। 

संसद से 1992 का एक्ट रद हो
प्रवीण तोगड़िया ने मांग की कि संसद से पारित 1992 का एक्ट खत्म किया जाए। यह हिन्दुओं के खिलाफ एक विशेष समुदाय को ध्यान में रखकर लाया गया था। यह असंवैधानिक है। लोगों की मांग है कि संसद में बिल लाकर इसे खत्म करें। 

मथुरा में भी जल्द बनेगा भव्य मंदिर
तोगड़िया ने कहा, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमें पूरा भरोसा है। मोदी और योगी जल्द से जल्द मथुरा में भी भव्य कृष्णजन्म भूमि पर भव्य मंदिर बनाएंगे। 

जनसंख्या नियंत्रण पर बने जरूरी कानून
उन्होंने कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए जरूरी कानून बनाया जाए। इससे देश में जनसंख्या अनुपात का संतुलन भी बना रहेगा। मुसलमानों की बढ़ती जनसंख्या पर कानून के माध्यम से रोक लगेगी।

Also Read

सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर की

19 Sep 2024 04:30 PM

कानपुर नगर इरफान सोलंकी की बढ़ीं मुश्किलें : सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर की

कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में सरकार ने इरफान उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ सजा बढ़वाने की अपील दायर की है। इसके साथ ही विशेष अदालत द्वारा षड़यंत्र से बरी किए जाने को लेकर चुनौती दी है। कोर्ट इसी मामले में 24 सितंबर को सुनवाई करेगी। और पढ़ें